Raigarh News: मतगणना और परिणाम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: मतगणना और परिणाम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में…- भारत संपर्क

रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के चुनाव अभिकर्ता सुभाष पाण्डेय ने बताया कि 4 जून के मतगणना के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां पूर्ण हो गई है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण बना हुआ है,रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की मतगणना तीन जिलों में होगा रायगढ़ जिले में मतगणना रायगढ़, लैलूंगा, धर्मजयगढ़, खरसिया विधानसभा की कि जायेगा, जशपुर जिले में जशपुर, कुनकुरी,पत्थलगांव एवं सारंगढ़ जिले में सारंगढ़ विधानसभा की मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा।

तीनो जिलों में सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी की तरफ से की गई है एवं संपूर्ण रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के डाक मतदान की गणना रायगढ़ जिला मुख्यालय में होगी जिसके लिए भी मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति की गई है।

भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का प्रचंड बहुमत से लाखो मतों से जीतने की संभावनाओं को देखते हुए विजय जुलूस निकालने की तैयारियां परिणाम घोषित होने के बाद की जा रही है ,रायगढ़ लोकसभा के तीनो जिलों में भारतीय जनता पार्टी के मंत्रीगण, सांसद, विधायक गण एवम पूर्व सांसद एवं अन्य सभी वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे एवम कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करेंगे।

Previous articleCG में साइबर फ्रॉड; रिटायर बैक कर्मी से 1 करोड़ 58 लाख रुपए की ठगी…
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोक पर्व पोला पर आदर्श युवा मंच द्वारा बैल दौड़ एवं…- भारत संपर्क| VIDEO: ये तो गजब हो गया…इतना उच्च कोटि का एक्सीडेंट आपने कभी नहीं देखा होगा!| *कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन, 30 अगस्त के स्थान…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: संजू सैमसन बाहर, वरुण चक्रवर्ती पर भी खतरा, अजिंक्य रहाणे ने… – भारत संपर्क| Akshara Singh Latest Photos: थोड़ा दर्द, थोड़ा ग्लैम… भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा… – भारत संपर्क