Raigarh News: शहर में गर्मी बढ़ने से बड़ी घटनाएं: गद्दी चौक स्थित…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: शहर में गर्मी बढ़ने से बड़ी घटनाएं: गद्दी चौक स्थित…- भारत संपर्क

भारत संपर्क न्यूज़ 25 अप्रैल। शहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक घटना आज गुरूवार को को शहर के गद्दी चौक में देखने को मिला। यहां सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रांसफॉर्मर को अपनी चपेट में ले लिया। धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गईं। देखते ही देखते आग की लपटे आसमान छूने लगी। इस दौरान ट्रांसफार्मर में कई धमाके भी हुए हैं जिसके चलते लोगों में दहशत फैल गई। भीषण आग लगने से ट्रांसफॉर्मर और केबल धू-धू कर जलने लगी।

ट्रांसफॉर्मर में आग की जानकारी लगते ही आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। इस आगजनी में ट्रांसफॉर्मर के पास रखे तीन बाइक को भी अपने चपेट में ले लिया जिसमें एक मोटर सायकल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं ट्रांसफॉर्मर  के बगल में स्थित एक मकान के सामने के हिस्से को आग ने अपने चपेट में लिया। घर का सामने का हिस्सा भी धू-धू कर जलने लगी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो हो बड़ी घटना घट सकती थी।

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई है।

Previous articleRaigarh News: पुसौर सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार में शामिल अन्तराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ छत्तीसगढ़ राज्य के पदाधिकारी
Next articleRaigarh News: पत्नी के मायके में रहने से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या 
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 लीटर नहीं इतना दूध पीते हैं धोनी, सबको बता दिया सच – भारत संपर्क| नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़ – विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| रोज-रोज के गाली गलौज से तंग आकर भतीजे ने चाकू मार कर ले ली…- भारत संपर्क| मैं मर्यादा भूला, पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला…अनुराग कश्यप ने इस तरह… – भारत संपर्क| नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ पहले तो शिक्षक ने किया…- भारत संपर्क