Raigarh News: हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, साथी ने…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, साथी ने…- भारत संपर्क
FILEPHOTO

भारत संपर्क न्यूज़ 14 अप्रैल 2024। रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हाथी के हमले से जंगल मे महुआ बिनने गई एक महिला की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मामला रायगढ़ वन मंडल के तमनार वन परिक्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 8 बजे आमघाट निवासी कालावती पति सुखसिंग राठिया उम्र करीबन 50 साल गांव की अन्य महिलाओं के साथ महुआ बिनने जंगल गई हुई थी। बताया जा रहा है इस बीच सभी लोग पहाड़ चढ़ाई कर रहे थे उसी दौरान एक हाथी मौके पर आ गया। अचानक हाथी को सामने देख लोगो मे अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। लोग अपने जान बचाने इधर उधर भागने लगे, परंतु कलावती भागने में सफल नही हो सकी। जिसके बाद हाथी ने महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि महिला को कुचलने के बाद 1 किलोमीटर दूर उसी हाथी ने 1 व्यक्ति रामलाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाथी के हमले से महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Previous articleRaigarh News: युवक पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Guess Who: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो एक्टर, जिसे पहली फिल्म के मिले थे 7.50… – भारत संपर्क| इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर, स्टडी में दावा| दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं, उसे गलत तरीके से पेश किया गया… ममता कुलकर्णी… – भारत संपर्क| बिहार की राजनीति में कभी गूंजती थी आवाज, 16.9% मुस्लिम आबादी वाले राज्य में…