Raigarh News: प्रशासन के लाख कोशिश के बाद भी नहीं रूक रहा फ्लाईएश…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: प्रशासन के लाख कोशिश के बाद भी नहीं रूक रहा फ्लाईएश…- भारत संपर्क
Raigarh News: प्रशासन के लाख कोशिश के बाद भी नहीं रूक रहा फ्लाईएश…- भारत संपर्क

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटना की खबरें देखने को मिल रहा है, सड़क दुर्घटना को रोकने स्थानीय प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी भारी वाहनों के रफ्तार में किसी प्रकार की कोई बदलाव नहीं हो रहा है। धरमजयगढ़ में चल रहे सड़क निर्माण में उपयोग में लाये जा रहे फ्लाईएश की गाडिय़ां आरटीओ के नियम कानून की धज्जियां उड़ते हुए सड़क पर दौड रही है। जिसका नतीजा है कि आए दिन इनकी गाडिय़ा सड़क दुर्घटना कर रही है। अभी कुछ ही दिन पूर्व फ्लाईएश की गाड़ी से एक निर्दोश युवक को रौंध कर मौत के घाट उतार दिया था। तो वहीं कहा जाये तो हर दिन किसी न किसी प्रकार की छोटी बड़ी दुर्घटना फ्लाईएश परिवाहन कर रहे गाडिय़ां कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन इन पर कार्यवाही भी कर रहे हैं एवं इनको रफ्तार कम करने की हिदायत भी दे रहे हैं लेकिन अधिकारियों के हिदायत को ठेंगा दिखाते हुए शहर के बीचों बीच जोरदार रफ्तार में दौड़ा रहे हैं।

ओवरलोड को लेकर कर चूके चक्का जाम

ओवरलोड एवं तेज रफ्तार के कारण हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर 26 जून को युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष लीलाम्बर यादव ने रायगढ़ रोड पर चक्का जाम करते हुए फ्लाईएश की कई ट्रक को रोक दिया था, जिसके बाद तहसीलदार अपने दलबल के साथ धरमजयगढ़ पुलिस को लेकर चक्का जाम स्थल पर जाकर ओवरलोड गाडिय़ों पर एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए चलान काटा था, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा फ्लाईएश परिवाहन कर रहे गाडिय़ों पर किसी प्रकार की कोई ओवरलोड की कार्यवही नहीं किया गया जिससे चक्का जाम किये भाजपा नेताओं ने स्थानीय प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए फ्लाईएश परिवाहन कराने वालों ठेकेदारों के साथ मिली भगत का आरोप लगाया है।

स्कूल खुलने के बाद भी रफ्तार कम नहीं हो रहा ओवरलोड गाडिय़ों का

25 जून से स्कूल खुलने के बाद भी शहर से चलने वाली फ्लाईएश की गाडिय़ों की रफ्तार में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बेधड़क सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे हंै जिससे किसी भी समय स्कूली छात्र-छात्रों के साथ अनहोनी होने की संभावना बना हुआ है। लेकिन स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही से ओवरलोड लेकर चलने वाली फ्लाईएश की गाडिय़ों की रफ्तार कम नहीं हो रहा है। अगर देखा जाये तो फ्लाई एश की गाडिय़ों पर जो कार्यवाही की जा रही है वह कार्यवाह मात्र एमव्ही एक्ट की रहता है जिसका चालान मात्र 5 सौ रूपये लिया जाता है जबकि फ्लाईएश की लगभग -लगभग सभी गाडिय़ों ओवर लोड लेकर सड़क पर बेधड़क तेज रफ्तार से दौड़ती है। इन पर ओवर लोड की कार्यवाही करने अतिआवश्यक है ताकि समय रहते बड़ी दुर्घटना होने से रोका जा सके।

ओवरलोड गाडिय़ों पर हो कार्यवाही नहीं तो 5 को चक्का जाम

शहर से गुजरने वाली ओवरलोड गाडिय़ों से हो रहे सड़क दुर्घटना से नाजार सर्व आदिवासी सामाज 5 जून को चक्का जाम करने की लिखित चेतावनी देते हुए, इन गाडिय़ों पर कार्यवाही की मांग की है। सर्व आदिवासी सामाज के ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिदार के लिखित आवेदन पर कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन ने 28 जून को धरमजयगढ़ में यातायत पुलिस द्वारा कार्यवाही भी किया है जिसके बाद भी फ्लाईएश परिवाहन करने वाली गाडिय़ों के ना तो ओवरलोड और रफ्तार में किसी प्रकार की कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, शहर के बीचों बीच धड़ल्ले से ओवर लोड लेकर तेज रफ्तार में गाडिय़ा दौड़ रही है। प्रशासन की कार्यवाही के बाद भी फ्लाईएश परिवाहन करने वाले कंपनियों पर प्रशासन का कोई भय नहीं है जिसका कारण है कि आज भी सड़क पर मौत बनकर फ्लाईएश की ओवर लोड गाडिय़ा दौड रही है। जिससे नाराज सर्व आदिवासी सामाज 5 जून को आमापाली में चक्का जाम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, फिर किया ऐसा काम कि पड़ … – भारत संपर्क| *Breaking jashpur:-जंगल के रास्ते कत्लखाने ले जा रहे 15 गौवंश को पुलिस ने…- भारत संपर्क| अनन्या पांडे बनीं मौसी, कजिन अलाना ने दिया बेटे को जन्म, दिखी पहली झलक | ananya… – भारत संपर्क| दिल्ली के इस यूनिवर्सिटी में भूलकर न लें इन कोर्सो में एडमिशन, ये है बड़ी वजह |…| ‘ये तो गुलामी है’, मॉल में पुतले की जगह लड़की को किया खड़ा, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया…