Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के…- भारत संपर्क
Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के…- भारत संपर्क

मुख्यमंत्री साय ने बबिता एवं उमा को सौंपा 2-2 लाख रुपये का चेक
श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि एवं दो पहिया वाहन खरीदने हेतु मिली राशि

रायगढ़, 4 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 13 बच्चों को कुल दो-दो लाख रूपए का चेक प्रदाय किए। जिसमें रायगढ़ जिले की दो छात्राएं बबिता पटेल एवं उमा बरेठ शामिल थी। इस अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि एक लाख रूपए तथा दोपहिया क्रय के लिए दी जाने वाली एक लाख रूपए का चेक शामिल है। योजनान्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में निर्माण श्रमिक के 13 बच्चे टॉप-10 सूची में शामिल है।


सहायक श्रमायुक्त घनश्याम पाणिग्रही ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम विभाग रायगढ़ अंतर्गत छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में नर्मदा बरेठ पति अनिल बरेठ एवं मोंगरा पटेल पति परमानंद पटेल पंजीकृत हितग्राही है। नर्मदा बरेठ की पुत्री कु.उमा बरेठ एवं मोंगरा पटेल की पुत्री कु.बबीता पटेल जो कि छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मंडल के तहत कक्षा 10 वीं में टॉप-10 में उत्तीर्ण हुई है जिसमें कु.उमा बरेठ ने सातवां एवं कु बबीता पटेल ने 10 वां स्थान प्राप्त की है।

विभाग में मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा सहायता योजना एवं दो पहिया वाहन सहायता योजना संचालित है। उक्त योजनाओं हेतु हितग्राही के बच्चे कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं में टॉप-10 में उत्तीर्ण होते है तो उन्हें मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत राशि एक लाख एवं दो पहिया वाहन सहायता योजना के तहत राशि एक लाख कुल 2 लाख का प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया जाता है। उक्त योजना हेतु हितग्राही का पंजीयन 90 दिवस पूर्व का होना अनिवार्य है। उक्त योजनाओं के तहत दोनों छात्राएँ जो कि टॉप-10 में स्थान प्राप्त की है उन्हें श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेघावी शिक्षा सहायता योजना एवं दो प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़…….अधिकारी ने विधानसभा को गुमराह करते हुए…- भारत संपर्क| अधिवक्ता आशीष मिश्रा पर हमला, SDM कार्यालय के बहुचर्चित बाबू,…- भारत संपर्क| ‘सुनाई देती हैं आवाजें…जेल में बंद तांत्रिक भूतों से करवा रहा परेशान’, FI… – भारत संपर्क| IND vs ZIM Live Score, 2nd T20I: जिम्बाब्वे के पास इतिहास रचने का मौका, क्य… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल,…- भारत संपर्क