Raigarh News: इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने भूपदेव हाई…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने भूपदेव हाई…- भारत संपर्क

रायगढ़। इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के द्वारा दिनांक 11 जुलाई को वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के उपलक्ष में स्थानीय भूपदेव हाई स्कूल केवड़ाबाड़ी में बढ़ती जनसंख्या व प्रदूषण विषय पर एक ड्रॉइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के लगभग 52 बच्चों ने उत्साह पूर्वक  भाग लिया एवं बढ़ती जनसंख्या के कारण बढ़ते प्रदूषण पर आकर्षक पेंटिंग बनाई।

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के अलावा सभी बच्चों को प्रोत्साहन के लिए प्रमाण पत्र दिये गये। कार्यक्रम के बाद इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बढ़ती जनसंख्या के कारण पर्यावरण एवं समाज में पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में विद्यालय के बच्चों को बताया। कार्यक्रम के आयोजन में क्लब के अन्य सदस्यों के साथ अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव रिंकी सोनी, वीणा अग्रवाल ,मनीषा अग्रवाल एवं सरोज निगनिया का सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*जिला महाकुल समाज सेवा समिति जशपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण…- भारत संपर्क| सूर्यकुमार यादव-सलमान आगा को हाथ मिलाने से किसने मना किया, खुल गया राज़! – भारत संपर्क| Top 20 Shows TRP: ‘अनुपमा’ का राज कायम, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने ‘ये… – भारत संपर्क| श्रीरामलला दर्शन योजना : रायगढ़ जिले के 110 तीर्थयात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना – भारत संपर्क न्यूज़ …| *फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस अनियंत्रित हो कर पलटी, महिला की…- भारत संपर्क