Raigarh News: सारंगढ़ के कत्थक छात्राओं ने पुरी में किया कमाल- भारत संपर्क

0
Raigarh News: सारंगढ़ के कत्थक छात्राओं ने पुरी में किया कमाल- भारत संपर्क

भारत संपर्क न्यूज़ 15 जून 2024। राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता ” तारांगण” का आयोजन प्रसिद्ध नृत्य संस्थांन कत्थक रॉकर्स के दवारा 6 से 8 जून 2024 को ओड़िसा के पुरी में किया गया था। जिसमे मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों दवारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया एवम उच्च स्थान प्राप्त किए l

इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिए, जो भारत के अलग अलग राज्यों जैसे छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश ,उड़ीसा, कोलकाता, आसाम,और भी अनेक राज्यों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सम्मलित हुए
प्रतियोगिता में माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रचार्य पंडित एल डी वैष्णव , उप प्राचार्य रूद्र प्रीति वैष्णव एवं गुरु प्रीति रूद्र वैष्ण्व के सानिध्य में अद्वितीय प्रस्तुति दे कर संसथान, रायगढ़ जिले एवम रायगढ़ कत्थक घराने का नाम रोशन किया

प्रतियोगिता में एकल कत्थक वर्ग में सौम्य नामदेव , प्राप्ति व्यास , लावण्या देशमुख अलीसु सिधार ,एम्मा श्रुति कुजूर एवम यामी वैष्णव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और साथ ही साथ प्राप्ति और यामी ने आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस का ख़िताब भी हासिल किया। एकल कत्थक वर्ग में अदिति सुल्तानिया और अपेक्षा केशवानी ने द्वितीय स्थान एवम श्रेषा सूदन ने तृतीया स्थान प्राप्त किया।

कत्थक युगल वर्ग में दीपदेवंशी और यामी वैष्णव ने द्वितीय स्थान एवम एलान कुजूर और श्रुति पटेल ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कत्थक युगल में ही मोक्षिता वशिष्ठ और अक्षिता पाराशर की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन के दौरान गुरु सुनील वैष्ण्व , रूद्र वैष्ण्व एवम प्रीति वैष्ण्व का सम्मान किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का साथ पढंत पर गुरु प्रीती वैष्णव, तबले पर गुरु सुनील वैष्णव एवम रूद्र वैष्ण्व , हारमोनियम पर लालाराम लुनिया ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुश्तैनी जमीन को सरकारी बताकर अधिकारियों ने लगाया शासकीय…- भारत संपर्क| भारत के पड़ोस में कभी भी छिड़ सकती है जंग, पाकिस्तान की इन 5 डिमांड को नहीं मान रहा… – भारत संपर्क| दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क| आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …