Raigarh News: कठली पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट,…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: कठली पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट,…- भारत संपर्क

भारत संपर्क न्यूज़ 23 मई। रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग में स्थित कठली पेट्रोल पम्प में बीति रात पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुसौर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 1 लाख 60 हजार रूपए लूटने की बात कही जा रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीति रात करीब 9 में पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम कठली में संचालित सिद्धि फयुल्स पेट्रोल पंप स्कॉर्पियो में कुछ युवक पहुंचे थे जहां उनका पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया जिसके बाद युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इस संबंध में पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों से पुछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि लूटपाट की बात सामने आई थी मगर पेट्रोल पंप में पैसों की मिलान करने के बाद यह बात सामने आई है कि लूटपाट की घटना नहीं हुई है। पैसों की मांग को लेकर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने मारपीट की है। अभी पुछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है।

 

Previous articleकिर्गिस्तान में हो रहे छात्र संघर्ष में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों ने सीएम साय का जताया आभार
Next articleRaigarh: खरसिया मे विधायक गोमती सांय का जन्मदिन केक काट कर बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किराया जमा नहीं करने पर जेल परिसर की चार दुकानें सील, 1 लाख 29 हजार की वसूली – भारत संपर्क न्यूज़ …| थाईलैंड-कंबोडिया विवाद, डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को जिनपिंग ने नकारा – भारत संपर्क| CGMSC द्वारा दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार बरती जा रही है सतर्कता – भारत संपर्क न्यूज़ …| बिग बॉस 19: ‘लव एंगल’ पर छिड़ा घमासान, फरहाना भट्ट पर फूटा प्रणित मोरे का… – भारत संपर्क| *जनपद सदस्य से दुर्व्यवहार पर बवाल : जनपद उपाध्यक्ष ने तहसीलदार सन्ना रोशनी…- भारत संपर्क