Raigarh News: गजराजों की पसंद बनता जा रहा खरसिया वन क्षेत्रजंगल…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: गजराजों की पसंद बनता जा रहा खरसिया वन क्षेत्रजंगल…- भारत संपर्क

रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज में एक बार फिर से सोमवार की शाम गजराजों के एक बड़े दल ने दस्तक दी है। हाथियों की मौजदूगी के कारण एक दर्जन से भी अधिक गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहंुचकर हाथी पर नजर बनाये हुए है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के खरसिया वन परिक्षेत्र में एक बार फिर से जंगली हाथियों के एक बड़े दल ने दस्तक दे दी है। सोमवार की शाम हाथियों का यह दल खरसिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जामपाली, बकचबा के पास जंगल मंे सड़क पार करते हुआ दिखाई दिया है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के द्वारा हाथियों का वीडियो बनाकर वन विभाग को हाथी के आगमन की जानकारी दे दी है।

क्षेत्र में हाथियों के बड़े दल की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वन विभाग के द्वारा भी हाथियों हर मूवमेंट पर नजर रखते हुए गांव-गांव में मुनादी कराते हुए गांव के ग्रामीणों को किसी भी हाल में जंगल की तरफ नही जाने की बात कही जा रही है।

विदित रहे कि इससे पहले भी करीब 10 दिन पहले 70 हाथियों ने खरसिया क्षेत्र में ही दस्तक दी थी। इस दल के वापस जाने के बाद हाथियों के एक दल ने तीन दिन पहले फिर से खरसिया क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और अब फिर से हाथियों की एक बडा दल इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

Previous articleRaigarh News: शत-प्रतिशत लोगों का बनायें आयुष्मान कार्ड, प्रगति की होगी नियमित समीक्षा-सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव
Next articleRaigarh News: खेत के गढढे में ट्रेक्टर पलटी…नीचे दबकर युवक की मौत
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुश्तैनी जमीन को सरकारी बताकर अधिकारियों ने लगाया शासकीय…- भारत संपर्क| भारत के पड़ोस में कभी भी छिड़ सकती है जंग, पाकिस्तान की इन 5 डिमांड को नहीं मान रहा… – भारत संपर्क| दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क| आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …