Raigarh News: पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप सहारनपुर में…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप सहारनपुर में…- भारत संपर्क

कोच ऋषि सिंह की मेहनत का परिणाम, जिला ताइक्वांडो संघ ने शुभकामनाएं

रायगढ़ 9 जून 2024। पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रायगढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ी कृष्णा दुबे का चयन हुआ था। जिसमें अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुकाबले में कृष्णा दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और राष्ट्रीय स्तरीय मुकाबले में पहुंचे। रविवार को सहारनपुर में आयोजित पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में रायगढ़ के खिलाड़ी कृष्णा दुबे ने गोल्ड मेडल हासिल कर रायगढ़ का मान बढ़ाया। रायगढ़ जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (बटटीमार) ने कहा कि यह जीत हमारे रायगढ़ के राष्ट्रीय स्तर के कोच ऋषि सिंह की मेहनत का ही परिणाम है। उनके कुशल प्रशिक्षक का नतीजा है कि रायगढ़ को आज गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। ताइक्वांडो के क्षेत्र में आगे और भी हमारे रायगढ़ के खिलाड़ी जिले के लिए मेडल हासिल करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (बटटीमार) और सचिव आरती सिंह ने कृष्णा दुबे और कोच ऋषि सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Previous articleSarangarh news: रेत के अवैध परिवहन कर रहे 3 ट्रेक्टर को खनिज टीम ने जप्त किया
Next articleउद्योग मंत्री देवांगन से नई दिल्ली में इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Noida Traffic Advisory: नोएडा में कल रूट देखकर घर से निकलें, रन फॉर यूनिटी … – भारत संपर्क| किडनैप, मर्डर और फिर बवाल… 24 साल पुराना गोलू अपहरणकांड, जिसमें जल उठा था…| Shreyas Iyer ने हेल्थ अपडेट शेयर किया, सोशल मीडिया पर दी जानकारी – भारत संपर्क| चीन में सोशल मीडिया इन्फलुएंसर्स के लिए नया नियम, बिना योग्यता संवेदनशील विषयों पर… – भारत संपर्क| Viral Video: बैठे-बैठे दिल्ली मेट्रो में हुई जबरदस्त लड़ाई, मौका मिलते ही बंदे ने कर…