Raigarh News: पुटु बीनने गए युवक पर सुअर ने किया हमला….युवक…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: पुटु बीनने गए युवक पर सुअर ने किया हमला….युवक…- भारत संपर्क

रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को जंगली सुअर के हमले से एक युवक घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब युवक जंगल की ओर पुटु बीनने गया था। सुअर के हमले में युवक के एक जांघ में चोट लगी है।
घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल युवक को सीधे स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अस्पलाल से रिलीव कर दिया गया है। इस मामले को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर नरकालो गांव का डहरू राम उम्र 26 साल जंगल तरफ गया था। इसी दौरान उसका जंगली सुअर से सामना हो गया और सुअर ने युवक पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद घायल को उसके परिजन अस्पताल ले आए। उन्होंने इस संबंध में किसी भी जिम्मेदार को जानकारी नहीं दी। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग के जिम्मेदार घायल के घर मिलने पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही शुरू की।

Previous articleमाता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Next articleRaigarh News: घर में छिपकर रह रहे जिला बदर पर जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best Course: बीटेक कंप्यूटर साइंस या बीटेक डेटा साइंस, किसमें स्कोप ज्यादा?…| *Breaking jashpur:- थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक रामसाय पैंकरा की बिजली…- भारत संपर्क| पाकिस्तान: चकवाल में दर्दनाक हादसा, खाई में बस गिरने से 9 लोगों की मौत, 30 घायल – भारत संपर्क| 5 इंसानों को बनाया था शिकार… आखिरकार पीलीभीत में पकड़ी गई आदमखोर बाघिन, प… – भारत संपर्क| बिहार में SIR के फाइनल आंकड़े जारी, टोटल 7.24 करोड़ मतदाता, 65 लाख नाम हटाए…