Raigarh News: बारह वर्षों से बेजुबान जीवों की प्यास बुझा रहे…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: बारह वर्षों से बेजुबान जीवों की प्यास बुझा रहे…- भारत संपर्क

परिंदों के लिए एक हजार मिट्टी पात्र का निःशुल्क वितरण

भारत संपर्क न्यूज़ 14 मार्च 2024। संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रदेश मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल, समाजसेवी सुनीता अग्रवाल व मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला की अभिनव पहल से आज शाम चार बजे शहर के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व बेजुबान जीवों व परिंदों को मिट्टी का पात्र निःशुल्क वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत ही खुशनुमा माहौल में किया गया।

विगत बारह वर्षों से किया जा रहा वितरण 

विगत बारह वर्षों से ग्रीष्म मौसम की शुरुआत होते ही बेजुबान जीवों व परिंदों की प्यास बुझाने के लिए निःशुल्क मिट्टी के बर्तन का वितरण किया जा रहा है। अग्रवाल के इस नेक कार्य की सराहना पूरे राज्य में विगत बारह वर्षों से हो रही है। वहीं लोग भी इनके इस नेक कार्य से प्रेरणा लेकर जीवों व परिंदों के संरक्षण के प्रति जागरुक होकर सेवा कार्य करते हैं। वहीं आज शाम चार बजे से मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में परिंदों के लिए मिट्टी के पात्र का निःशुल्क वितरण कार्य शुरू हो गया है।

एक हजार पात्र का होगा वितरण 

समाज सेवा गोपाल अग्रवाल ने बड़ी विनम्रता से कहा कि ग्रीष्म ऋतु में खासकर बेजुबान जीवों व परिंदों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दर ब दर भटकना पड़ता है जिसे देखकर अत्यधिक तकलीफ हुई और उनको राहत देने के लिए विगत बारह वर्षों से मिट्टी के बर्तन का वितरण निःशुल्क किया जा रहा है। इस मिट्टी के पात्र को लोग अपने घर के बाहर, बॉलकनी में और छत पर रखते हैं जहां आकर मूक मवेशी व परिंदे यहां आकर अपनी प्यास बुझाते हैं। जीवन में अपनों के साथ इनका भी ख्याल रखना जरूरी है तभी आत्मिक खुशी होती है।

अनेक स्थानों से आते हैं पात्र लेने 

समाजसेवी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस मिट्टी के पात्र को लेने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोग शहर, खरसिया, सक्ती, बाराद्वार, लैलूंगा, घरघोड़ा, उड़ीसा से बेलपहाड़, बृजराजनगर, झारसुगड़ा सहित अनेक स्थानों से आकर लोग ले जाते हैं। वहीं इस बार भी लोग अब मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में लोग संपर्क करने लगे हैं। जिनको निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 खंड और 2000 प्लॉट… लखनऊ में सौमित्र विहार में पूरा होगा घर का सपना – भारत संपर्क| विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा खेल, तेज प्रताप यादव के समर्थन में उतरा…| जनजातीय स्वतंत्रता विद्रोहों पर बने भव्य स्मारक सह-संग्रहालय जल्द लोगों के लिए होगा समर्पित – भारत संपर्क न्यूज़ …| किन से मिल रहा इकोनॉ​मी को सपोर्ट, सामने आई फाइनेंस…- भारत संपर्क| Chhath 2025: छठ पर घर से 1700 km दूर वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां गए? – भारत संपर्क