Raigarh News: राष्ट्रीय कत्थक स्पर्धा में सौम्या नामदेव ने लगाई…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: राष्ट्रीय कत्थक स्पर्धा में सौम्या नामदेव ने लगाई…- भारत संपर्क

रायगढ़। कृष्णा ललित कला महाविद्यालय के द्वारा प्रदेश की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता कौशल महोत्सव का उक्त आयोजन 3 जुलाई को आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया।  इस प्रतियोगिता में सौम्या नामदेव ने माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय एवम रायगढ़ शहर का प्रतिनिधित्व किया। सौम्या ने  जूनियर वर्ग में 10 मिनिट का एकल कत्थक प्रस्तुति करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में सौम्या ने राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान की हैट्रिक लगाई है। जनवरी 2024 बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता अमृत ध्वनि, जून 2024 में ओडिसा के पुरी में आयोजित राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता तारांगणष् के बाद जुलाई में रायपुर में आयोजित इस  राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता कौशल महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है।

सौम्या नामदेव रायगढ़ के ओ पी जिंदल स्कूल की कक्षा 8 वी की छात्रा है, सौम्या अपनी कत्थक की शिक्षा माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय में गुरु प्रीति रूद्र वैष्ण्व एवम रूद्र प्रीति वैष्णव के सानिध्य में पिछले 5 वर्षो से ले रही है। प्रतियोगिता में माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रचार्य पंडित एल डी वैष्णव , उप प्राचार्य रूद्र प्रीति वैष्णव एवं गुरु प्रीति रूद्र वैष्ण्व के सानिध्य में अद्वितीय प्रस्तुति दे कर संसथान, रायगढ़ जिले एवम  रायगढ़ कत्थक घराने का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में भारत के अलग अलग राज्यों  जैसे छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश ,उड़ीसा, कोलकाता, आसाम,और भी अनेक राज्यों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सम्मलित हुए।  सौम्या अलावा महाविद्यालय के अन्य छात्राओं ने अलग अलग वर्ग में शानदार प्रदर्शन करके निर्णायकगण एवं आयोजकों का मन मोह लिया।
सौम्या की नृत्य के प्रति रूचि को देखते हुए सौम्या की माता ब्यूटी नामदेव ने सौम्या को कत्थक की शिक्षा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जिसमे पुरे परिवार ने सहयोग एवम प्रोत्साहन दिया।  सौम्या अपने दैनिक कार्यो में अपनी पढाई के साथ साथ रोजाना 2-3 घंटे का कत्थक का रियाज भी करती है और अपनी इस सफलता के लिए श्रेय अपने गुरुजनो एवम परिवार को दिया ।

स्पर्धा में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों दवारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया एवम उच्च स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में एकल कत्थक वर्ग में सौम्या नामदेव ने जूनियर वर्ग में एवं यामी वैष्णव ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौम्या नामदेव एवं यामी वैष्णव ने बहुत ही कम उम्र में इतने अच्छे प्रदर्शन के द्वारा महाविद्यालय एवं रायगढ़ कथक घराने का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में कथक के साथ साथ अन्य शास्त्रीय नृत्य जैसे ओडिसी, भरतनाट्यम, कत्थकली, मणिपुरी, ओडिसी, कुचीपुड़ी, सत्रीया एवं मोहिनीअट्टम के कलाकारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वन मंत्री केदार कश्यप का राजकिशोर नगर बजरंग चौक पर हुआ आतिशी…- भारत संपर्क| VIDEO: रोके नहीं रुके आंसू… 17 साल के आयुष म्हात्रे ने किसे रुला दिया? – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में किडनी मरीजों को बड़ी राहत – भारत संपर्क न्यूज़ …| Jio Plan: 91 रुपए में 28 दिनों की वैलिडिटी, जियो का ये प्लान है पैसा वसूल – भारत संपर्क| बैंक में कैशियर था CID सीरियल का ये एक्टर, एक त्योहार ने बदल दी जिंदगी, आजकल… – भारत संपर्क