Raigarh News: रायगढ़ की महिला व्यवसायी सुनीता अग्रवाल को शक्ति…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: रायगढ़ की महिला व्यवसायी सुनीता अग्रवाल को शक्ति…- भारत संपर्क

भारत संपर्क न्यूज़ 9 अप्रैल 2024। शहर की संघर्षशील और सफल उद्यमी महिला, जिवास फैमिली सलून की संचालिका सुनीता अग्रवाल के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। राजधानी रायपुर में रायगढ़ की महिला व्यवसायी सुनीता अग्रवाल को शक्ति सम्मान 2024 से नवाजा गया है।

 

खास बात ये है कि यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी के हाथों प्रदान किया गया है। बीते दिनों राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के प्रादेशिक न्यूज चैनल द्वारा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। यह आयोजन अपने दम पर अपनी पहचान बनाने वाली नारी शक्ति को समर्पित था। जहां बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मंच से चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें रायगढ़ की महिला उद्यमी सुनीता अग्रवाल भी शामिल रहीं। शहीद चौक स्थित जिवास फैमिली सलून की संचालिका सुनीता अग्रवाल को यह सम्मान उनके चुनौतियों को पार कर कामयाबी की मंजिल तक पहुंचने तक के लिए दिया गया है। रायगढ़ की सुनीता अग्रवाल ने संघर्ष से सफलता तक का सफर तय किया है और अपने दम पर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। घरेलू हिंसा से लड़क आगे बढ़ने वाली सुनीता ने सकारात्मक सोच से अवसाद को मात दी है। जिवास के नाम से फैमिली सलून का संचालन कर आज वे रायगढ़ की सफल व्यवसायियों में शुमार हो चुकी हैं। राजधानी रायपुर में जब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सुनीता अग्रवाल को शक्ति सम्मान 2024 से नवाजा तो उस वक्त पूरा हॉल तालियों की गड़बड़ाहट से गूंज उठा। हर्ष न्यूज ने शक्ति सम्मान से नवाजी गईं जिवास फैमिली सलून की संचालिका से खास बात की।

Previous articleछत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: 40 कर्मचारियों से भरी बस खदान में गिरी…6 की मौत…14 लोग घायल 
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईरान ने फिर शुरू किया न्यूक्लियर प्रोजेक्ट, रिपोर्ट में दावा- छिपाया 10 बमों जितना… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ राज्य गठन पश्चात बस्तर में 54 सिंचाई योजनाओं का हुआ निर्माण – भारत संपर्क न्यूज़ …| SA W vs ENG W: महिला वर्ल्ड कप 2025 में रचा गया इतिहास, पहली बार फाइनल खेले… – भारत संपर्क| जबलपुर का अरमान सिंह निकला ‘नसीर अहमद’, युवती को प्रेमजाल में फंसा की शादी;… – भारत संपर्क