Raigarh News: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक…- भारत संपर्क

रायगढ़। खरसिया पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र से गुम हुई बालिका की कल दस्तयाबी कर बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर 2023 को थाना खरसिया में गुम बालिका के परिजन उनकी लड़की के 16 सितंबर को बिना बताये कहीं चले जाने की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर गुम बालिका का पता तलाश किया गया। बालिका को ग्राम ग्राम सलनी, जिला सक्ती का अर्जुन निराला बहला फुसलाकर भगा ले जाने की जानकारी मिली। बालिका और संदेही युवक, पंजाब और जम्मू में लगातार लोकेशन बदल रहे थे। कल बालिका को ग्राम सलनी में देखे जाने पर खरसिया पुलिस दस्तयाब कर काउंसलिंग और महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। बालिका ने पिछले वर्ष रक्षाबंधन के समय अर्जुन निराला से जान परिचय होना और दोनों आपस में मोबाइल पर बातचीत करना बताई। इसी दरम्यान अर्जुन निराला द्वारा 16 सितंबर को शादी का प्रलोभन देकर पंजाब भगाकर ले जाना और शारीरिक संबंध स्थापित करना बताई है। बालिका के कथन, मेडिकल पर प्रकरण में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा विस्तारित कर आरोपी अर्जुन निराला पिता जगत राम निराला उम्र 19 वर्ष निवासी सलनी थाना व जिला सक्ती को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। जहां माननीय न्यायाधीश द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल किया है।
पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर धृतांत, आरक्षक हीरामणि पाटले, महिला आरक्षक गुणवती भगत की विशेष भूमिका रही है।

Previous articleRaigarh News: यातायात पुलिस बिना हेलमेट वाहन चालकों का काट रही चालान…दे रही निःशुल्क हेलमेट
Next articleछत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता के साथ विकास है हमारी सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उम्र 54 साल, फिटनेस 30 वाली, श्वेता तिवारी भी इस एक्ट्रेस के आगे लगेंगी… – भारत संपर्क| Optical Illusion: तस्वीर में छिपे तीसरे जानवर को ढूंढ लिया, तो समझ लीजिए आप हैं नजरों…| प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| शुभमन गिल का दूसरी बार टूटा दिल, KKR के खिलाफ एक गलती ने सारी मेहनत पर फेर … – भारत संपर्क| ChatGPT को ‘थैंक्यू’ पड़ रहा महंगा, सैम आल्टमैन ने किया खुलासा – भारत संपर्क