Raigarh: मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष बनीं रमा-दीपक…- भारत संपर्क

0
Raigarh: मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष बनीं रमा-दीपक…- भारत संपर्क

रायगढ़। शहर की मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की सदस्याएं नयी कार्यकारिणी का गठन करने के पश्चात हमेशा सामाजिक कार्यों में सहभागिता देती हैं। इस बार भी सदस्यों का कार्यकाल पूरे होने के बाद विगत दिवस भगवान परशुराम मंदिर में एक मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें बबीता सुनील दत्त शर्मा ने अपना दो साल पूरा होने की घोषणा की और महिला मंडल द्वारा सर्वसम्मति से मृदुभाषी रमा – दीपक शर्मा को अध्यक्ष चुना गया और इसी तरह मिलनसार व्यक्तित्व की धनी श्रीमती मीरा विजय शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया।वहीं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल परशुराम मंदिर साल भर जनहित में कार्य करती है और सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। नव अध्यक्ष श्रीमती रमा – दीपक शर्मा ने कहा कि आगे भी पूरे महिला मंडल का सहयोग जनहित में रहेगा और सभी सदस्यगण मिलकर काम करेंगे। वहीं अध्यक्ष श्रीमती रमा – दीपक शर्मा व सचिव श्रीमती मीरा- विजय शर्मा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं मिल रही है।

Previous articleRaigarh: जैन चेरिटेबल ट्रस्ट ने लोकगायिका आरती सिंह को “कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में किया सम्मानित…राजधानी में बढ़ा जिले व शहर का मान
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंदौर: एक गांव में एक साथ मिले डेंगू के 50 मरीज, एक महिला की मौत… मचा हड़… – भारत संपर्क| गांव में फैला डायरिया; 2 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती – भारत संपर्क न्यूज़ …| Jigra: करण जौहर पर लगा आलिया भट्ट को सपोर्ट करने का आरोप! कहा- हाथ जोड़कर कहता… – भारत संपर्क| बिलासपुर में फेसबुक पर लाइव आकर महिला ने किया खुदकुशी का…- भारत संपर्क| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त,… – भारत संपर्क न्यूज़ …