दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे- भारत संपर्क

0

दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरबा। रायपुर के एक कबाड़ी को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे पकडक़र पुलिस कोरबा ले आई है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि कबाड़ी पर एक महिला शिक्षिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिक्षिका एक सरकारी स्कूल में पढ़ाती है। उसका आरोप है कि दो साल पहले आरोपी उसके घर आया था और एक सहेली की उपस्थिति में शिक्षिका के साथ उसकी पहली मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच तब से बातचीत हो रही थी। शिक्षिका का आरोप है कि कबाड़ी ने उसे शादी का झांसा दिया और उससे संबंध बनाया। इस बीच आरोपी कबाड़ी ने शिक्षिका के खाते में एक बार 10 हजार रुपए भी डाला। शिक्षिका ने बताया कि पूछने पर कबाड़ी ने उसे बताया कि गलती से पैसा चला गया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि शिक्षिका ने इस कबाड़ी के लिए अपने पहले पति को छोड़ दिया और इसके साथ रहने के लिए तैयार हो गई, लेकिन वह उसे रखने के लिए तैयार नहीं था।
बॉक्स
दुष्कर्म के दोषी युवक को उम्रकैद
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी युवक को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ग्राम सुमेधा नागिनभाठा में रहने वाला युवक अमन प्रकाश कुर्रे अपने साथ ले गया था। उसने छात्रा से दुष्कर्म किया था। छात्रा के समय पर घर नहीं लौटने पर परिवार को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी अमन प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था । मामले की सुनवाई कटघोरा के स्पेशल कोर्ट में चल रही थी। जिसमें आरोपी को सजा सुनाई गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त, पैसा…- भारत संपर्क| Virat Kohli: विराट कोहली नहीं खेलना चाहते? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने घुमाय… – भारत संपर्क| दशहरे से पहले Viral हुआ भड़के रावण का ये Video, देखकर आप भी कहेंगे ‘बात तो सही है’!| ड्रोन से यूरोपीय देशों में हड़कंप, बंद करने पड़े एयरपोर्ट, क्या रूस का हाथ? – भारत संपर्क| Delhi Police Constable Bharti 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 12वीं…