रतनपुर पुलिस ने 21 लाख का गांजा पकड़ा ,एक क्विंटल से अधिक…- भारत संपर्क

0
रतनपुर पुलिस ने 21 लाख का गांजा पकड़ा ,एक क्विंटल से अधिक…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर राजस्थान जा रहा था, इसी दौरान वह रतनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से 1 क्विंटल से अधिक गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत 21 लाख रुपए से भी अधिक है। अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रतनपुर पुलिस सरप्राइज चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से हरियाणा पासिंग की एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार नजर आई। पुलिस को देखकर चालक ने उसकी गति बढ़ा दी।

संदेह होने पर पुलिस ने कार का पीछा किया और फिर घेरा बंदी कर कार को रोका। कार रुकते ही कार का चालक कार से उतर कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर कार में खाकी कलर के टेप से लिपटे हुए 21 पैकेट मिले , जिसमें कुल 101.7 किलो गांजा था। पता चला कि यह गंजा उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 21 लाख रुपए के गांजा को जप्त करते हुए उसके स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल भी जप्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने कार चालक नीमका राजस्थान निवासी राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेहत के लिए ही नहीं, फेशियल हेयर हटाने में भी काम आती है मसूर की दाल, जानें कैसे…| चाकू की नोक पर लूटपाट के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क| वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन — भारत संपर्क| सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में हुई लड़ाई? हेड कोच ने तोड़ी… – भारत संपर्क