खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और राज्य का गौरव बनो: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और राज्य का गौरव बनो: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …

नए शिक्षा सत्र पर मुख्यमंत्री साय ने स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा है— “खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ का गौरव बनो।”
मुख्यमंत्री साय ने स्कूली बच्चों से कहा है कि नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ एक नई शुरुआत हो रही है। आज का यह दिन हम सभी के लिए विशेष है। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़िए, जिज्ञासा के साथ प्रश्न पूछिए, उत्तर खोजिए और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहिए।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “हमने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नई शिक्षा नीति के संकल्पों के अनुरूप व्यापक बदलाव कर प्रदेश के भविष्य को सँवारने का प्रयास किया है। आप निश्चिंत होकर पढ़ाई में मन लगाइए, बाकी की चिंता मुझ पर छोड़ दीजिए। आपकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस तस्वीर में कुछ तो गड़बड़ है, ढूंढ लिया तो मान जाएंगे आप हैं जीनियस!|  हमीरपुर रोड़ के पालीघाट में लगा लंबा जाम, एंबुलेंस समेत आमजन घंटों फंसे रहे – भारत संपर्क न्यूज़ …| ईरान ने फिर शुरू किया न्यूक्लियर प्रोजेक्ट, रिपोर्ट में दावा- छिपाया 10 बमों जितना… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ राज्य गठन पश्चात बस्तर में 54 सिंचाई योजनाओं का हुआ निर्माण – भारत संपर्क न्यूज़ …