किसानों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों से राहत,…- भारत संपर्क

0
किसानों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों से राहत,…- भारत संपर्क




किसानों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों से राहत, लेकिन विभागीय प्रक्रियाओं में उलझे किसान , बीपी सिंह की पहल से किसानों को मिली राहत – S Bharat News























बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 4 तारीख तक धान खरीदी करने के निर्देश से किसानों को राहत तो जरूर मिली है लेकिन विभागीय पचड़ों के चलते अब भी किसानो को धान बेचने में समस्या आ रही थी मिली जानकारी के अनुसार DR मैडम के मौखिक निर्देश जिसमे ये कहा गया कि टोकन या पटवारी के प्रमाणित करने के बाद ही किसान की धान खरीदी की जाए लेकिन धान खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी पटवारी को बैठने का निर्देश नही दिया गया जिसके चलते किसानों को धान बेचने समस्या हो रही थी इन्ही समस्याओं को लेकर महमंद सिलपहरी और धूमा के किसानों ने किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह से मिले और शिकायत की जिसके बाद बी पी सिंह ने प्रबंधक सहित DR मैडम से बात कर मामले में किसानों के धान तत्काल खरीदी करने को कहा , किसानों को अपना धान बेचने में कोई समस्या नहीं हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए ।

बता दें कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिनों के लिए और बढ़ा दिया था और रविवार 4 फरवरी 2024 तक धान की खरीदी के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बाद भी बचे किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो राज्य में खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बेच सकें, इसको मद्देनजर रखते हुए धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं ।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SA W vs ENG W: महिला वर्ल्ड कप 2025 में रचा गया इतिहास, पहली बार फाइनल खेले… – भारत संपर्क| जबलपुर का अरमान सिंह निकला ‘नसीर अहमद’, युवती को प्रेमजाल में फंसा की शादी;… – भारत संपर्क| Karan Arjun Cast Fees: ‘करण अर्जुन’ के लिए इस स्टार को मिली थी सबसे ज्यादा फीस,… – भारत संपर्क| JNUSU Election: ABVP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, दो स्कूलों में काउंसलर…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …