बाइक को ट्रेलर ने लिया चपेट में, रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी की…- भारत संपर्क

0

कोरबा। कुसमुंडा मार्ग पर ट्रेलर ने बाइक सवार एसईसीएल कर्मी को चपेट में ले लिया। हादसे में कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर छोड़कर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा।
कुसमुंडा थाना अन्तर्गत खम्हरिया मोड़ से कुछ दूरी पर बुधवार की शाम हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी साइड में चल रहे बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल विकास नगर एसईसीएल विभागीय अस्पताल लाया गया। जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान एसईसीएल कुसमुंडा से रिटायर्ड कर्मी अरूण कुमार के रूप में हुई है। जो विकास नगर के आवास क्रमांक एम 559 में रहते थे। मामले की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘मेरी बच्ची है, मैं जो चाहे करूं…’, मुजफ्फरपुर में बेटी के स्कूल बैग में…| Viral Video: चालान से बचने के लिए बंदे ने लगाया तगड़ा दिमाग, वीडियो देख आप भी…| 114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी…- भारत संपर्क| बाइक को ट्रेलर ने लिया चपेट में, रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी की…- भारत संपर्क| मिडिल ईस्ट में तुर्किये से आगे निकला सऊदी, इन चार मामलों में बढ़त हासिल की – भारत संपर्क