मुड़ापार संकट मोचन हनुमान मंदिर में मनाया गया संकल्प…- भारत संपर्क

0

मुड़ापार संकट मोचन हनुमान मंदिर में मनाया गया संकल्प पदयात्रा का प्रथम वर्षगांठ

कोरबा। मुड़ापार संकट मोचन हनुमान मंदिर में संकल्प पदयात्रा का प्रथम वर्षगांठ मनाया गया। १४ जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। समिति क़े सदस्य राजेश सिंग राजपूत ने बताया कि आज ही के दिन संकट मोचन हनुमान मंदिर के सदस्य कोरबा से अयोध्या धाम तक पदयात्रा कर राम लाला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने थे। जिसके एक वर्ष पूर्ण होने पर समिति के सदस्यों के द्वारा संकल्प पदयात्रा वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर महाआरती की गई। हनुमान मंदिर से राम जानकी मंदिर तक जय श्री राम के जयकारों के साथ रैली निकाल कर सडक़ों पर हजारों दीप प्रज्वलित किए गए। समिति के द्वारा भोग भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहित वार्ड वासीयों की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BSSC Stenographer Recruitment 2025: बिहार में निकली एक और भर्ती, स्टेनोग्राफर…| Feroz Khan Last Movie: फिरोज खान की आखिरी फिल्म, जिसमें ये चार दिग्गज लूट ले गए… – भारत संपर्क| Ballia News: स्कूल से लौट रहीं 2 बहनों की करंट से मौत, 6 मिनट सड़क पर तड़पत… – भारत संपर्क| डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा का कांग्रेस पर हमला, कहा- रबर स्टैम्प अध्यक्ष…| 50 जहाजों का बेड़ा क्यों बना इजराइल-अमेरिका के लिए सिरदर्द? गाजा की ओर बढ़ रहा ‘सुमुद… – भारत संपर्क