सर्वार्थ सिद्धि, शुक्रादित्य और श्रवण नक्षत्र में हुई शिव की…- भारत संपर्क

0

कोरबा। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करने लोगों में उत्साह रहा। किसी ने निर्जला व्रत रखकर विधान किया तो कोई शिवालयों में सेवा देकर। सुबह से शिव मंदिरों में अभिषेक-अनुष्ठान का दौर चलता रहा। वहीं शहर में भगवान भोलेनाथ की बारात उत्साह और उल्लास के साथ निकाली गई। इसमें शहरवासियों के साथ ही अन्य राज्यों से आए नृत्य नाटिका के कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं संग शिवजी के गण कहे गए भूत-पिशाच, दैत्य-दानव का जीवंत स्वरूप धारण कर शामिल होंगे, जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने रहे। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शहर के पीएच रोड स्थित नहर पुल से भगवान शिव की बारात निकाली गई। कई प्रकार के आकर्षण इन्हें खास बनाएंगे। अगले दिन दुरपा रोड़ शिव काली मंदिर में दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि शिव मंदिर से बारात दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी। मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए यह शिव काली मंदिर पहुंची। इस बारात में भगवान शिव के प्रतीक विशाल नंदी पर सवार रहे। उनके साथ गण का समूह भी रहा। कई प्रकार के प्रयोग इसमें शामिल किए गए। आतिशबाजी के बीच बारात शिव काली मंदिर दुरपा रोड पहुंची। यहां परंपरा के साथ शिव-पार्वती का विवाह होगा। शाम 7 बजे इसी स्थान पर अद्भुत झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। रात्रि 9 बजे भगवान शिव की महाआरती की जाएगी। बताया गया कि 16 फरवरी को दोपहर में विशाल भंडारा होगा। महाशिवरात्रि पर्व के परिप्रेक्ष्य में शिव मंदिर एसईसीएल, मृत्युंजय मंदिर नगर निगम कालोनी, हेलीपेड मंदिर, पंचदेव मंदिर पुराना बस स्टैंड और त्रिलोकीनाथ मंदिर सर्वमंगला परिसर में भव्य आयोजन करने की तैयारी की थी। सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। मनोकामना पूरी करने बाबा के दरबार में भक्तों ने माथा टेका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*बादलखोल के ‘शिव बाबा’ अब संभालेंगे बगीचा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कमान;…- भारत संपर्क| JEE Main 2026 Result : जेईई मेन सेशन 1 की फाइनल आंसर- की जारी, 9 सवाल हुए ड्रॉप,…| IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया का डबल फायदा, ऑस्ट्रेलिया … – भारत संपर्क| ईरान पर तालिबान ने अमेरिका को दिखाए तेवर, कहां खड़ा है पाकिस्तान? – भारत संपर्क| Randhir Kapoor: ‘मुझे गोद ले लो…’ अमीर बेटियां करिश्मा-करीना से मांगी थी पिता… – भारत संपर्क