रायगढ़ में स्कूल टीचर गिरफ्तार, छात्रा के साथ छेड़खानी, पुलिस ने आरोपित को छेड़खानी और… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
रायगढ़ में स्कूल टीचर गिरफ्तार, छात्रा के साथ छेड़खानी, पुलिस ने आरोपित को छेड़खानी और… – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़ । घरघोड़ा थाना में एक महिला ने उसकी लड़की की छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना आयी। महिला के अनुसार, उसकी बेटी ने घर लौटने के बाद बताया कि स्कूल का टीचर महेन्द्र खंडेल उसे गलत तरीके से स्पर्श कर गंदी बातें किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। उनके मार्गदर्शन में निरीक्षक कमला पुसाम ने महिला की लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 250/2024 धारा 74 बीएनएस 8 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई। पीड़िता से पूछताछ कर उसका बयान भी लिया गया।

घरघोड़ा पुलिस थाना प्रभारी अमित तिवारी के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित महेन्द्र खंडेल (उम्र 54 वर्ष) मूल निवासी तपकरा,जिला जशपुर को घरघोड़ा क्षेत्र में उसके निवास स्थान पर दबिश देकर हिरासत में लिया। आरोपित की गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*सावन महोत्सव और विजय दिवस का भव्य आयोजन : डी पी एस प्राइमरी बालाजी एवं देव…- भारत संपर्क| 1000 रन… केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले एशिया के सिर्फ दूसरे खिल… – भारत संपर्क| व्यापारी के घर घुसकर लूट की कोशिश, गले में चाकू अड़ाकर…- भारत संपर्क| मूंग, चना, मोठ के मिक्स स्प्राउट्स से बनाएं ये क्रंची स्नैक्स, संजीव कपूर की…| भाजपा रायगढ़ में घमासान – भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत को पार्टी…- भारत संपर्क