पटना में सरेआम फायरिंग… स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी…

0
पटना में सरेआम फायरिंग… स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी…
पटना में सरेआम फायरिंग... स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, फिर हुए फरार

प्रतीकात्मक तस्वीर.

बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि के दिन पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं. रविवार को रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक पर बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों पर सरेआम फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है. दोनों दोस्त स्कॉर्पियो गाड़ी से शिवाजी चौक के पास एक दुकान पर चाय पीने आए थे. इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए.

अस्पताल में भर्ती दोनों घायल युवक

फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह और रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद और पुरानी रंजिश का लग रहा है. बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी इन दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कब्रिस्तान में बैठी थी बुजुर्ग महिला, बोली- मेरा बेटे मुझे यहां… रूह को झ… – भारत संपर्क| *मां की ममता और पिता का संघर्ष हमेशा वंदनीय है, देव पब्लिक स्कूल एवं डीपीएस…- भारत संपर्क| पटना में सरेआम फायरिंग… स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी…| Dhurandhar: कोई नहीं दूर-दूर तक… ‘छावा’-‘पुष्पा’ सबको धुरंधर ने दी धोबी पछाड़,… – भारत संपर्क| IND vs PAK: कोलंबो के मैदान पर थम नहीं रहा सांपों का आतंक, भारत-पाकिस्तान क… – भारत संपर्क