वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद जायसवाल ने अध्यक्ष पद के लिए…- भारत संपर्क

0
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद जायसवाल ने अध्यक्ष पद के लिए…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बिलासपुर कांग्रेस कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ जाकर नगरपालिका रतनपुर के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की, आनंद जायसवाल पूर्व मे 15 सालो से ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके है ज़ब राज्य मे कांग्रेस की सरकार नहीं थीं तब भी पुरे 15 सालो से सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ को एक साथ लेकर चलने वाले अकेले ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके है और हमेशा पार्टी मे सक्रिय रहने वाले नेता है और कांग्रेस के संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं

रतनपुर नगर पालिका का अध्यक्ष पद अब सामान्य श्रेणी के लिए खुला होने से राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मच गई है। पहले यह पद आरक्षित था, जिससे सीमित वर्गों को ही अवसर मिलता था। लेकिन सामान्य श्रेणी में बदलने के बाद हर वर्ग और समुदाय से दावेदार सामने आ रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा, और अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपने संभावित उम्मीदवारों पर मंथन शुरू कर दिया है।
अपनी दावेदारी के दौरान आनंद जायसवाल ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य रतनपुर का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि रतनपुर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है, उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़कों के सुधार, और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को प्राथमिकता देने की बात कही।


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BSSC Stenographer Recruitment 2025: बिहार में निकली एक और भर्ती, स्टेनोग्राफर…| Feroz Khan Last Movie: फिरोज खान की आखिरी फिल्म, जिसमें ये चार दिग्गज लूट ले गए… – भारत संपर्क| Ballia News: स्कूल से लौट रहीं 2 बहनों की करंट से मौत, 6 मिनट सड़क पर तड़पत… – भारत संपर्क| डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा का कांग्रेस पर हमला, कहा- रबर स्टैम्प अध्यक्ष…| 50 जहाजों का बेड़ा क्यों बना इजराइल-अमेरिका के लिए सिरदर्द? गाजा की ओर बढ़ रहा ‘सुमुद… – भारत संपर्क