महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी- भारत संपर्क
महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी
कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोडरी रिसदी में एक महिला के शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह खोडरी ग्राम के रिसदी सुंदरहा नाले में महिला की अर्धनग्न हालत में शव देखा गया। महिला की साड़ी भी जली हुई है। महिला की पहचान नही हो सकी है। ग्रामीणों द्वारा कुसमुंडा पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। जांच उपरांत ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
 

 
                                             
                                             
                                             
                                        