लोगों की सेवा और क्षेत्र विकास हमारी प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
लोगों की सेवा और क्षेत्र विकास हमारी प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – भारत संपर्क न्यूज़ …

एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, गृहमंत्री विजय शर्मा ने 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण किया
उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा दिव्यांगजनों और आमजनों की सेवा से मिलती है आत्मीय खुशी

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा प्रवास के दौरान विधायक कार्यालय में जिले के 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण किया। उन्होंने इस अवसर पर दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू भी हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्री विष्णु देव साय की सरकार आपके सहयोग और आर्थिक विकास के लिए हमेशा साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। प्राथमिकता से सभी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा दिव्यांगजनों और आमजनों की सेवा में आत्मीय खुशी मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Career in Teaching: बीएड की जगह डीएलएड की क्यों बढ़ रही है डिमांड? जानें क्या है…| मालवा अंचल के किसानों को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, 17 सितंबर को धार में आगम… – भारत संपर्क| Asia Cup: टीम इंडिया की प्रैक्टिस में हो गया साफ, संजू सैमसन को नहीं मिलेगी… – भारत संपर्क| Nepal Protest: काठमांडू में हिंसक आंदोलन का खेल पर भी असर, नेपाल-बांग्लादेश का मैच… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास…- भारत संपर्क