*श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की मची धूम, महाकुल समाज की अनूठी परंपरा, नगर…- भारत संपर्क

0
*श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की मची धूम, महाकुल समाज की अनूठी परंपरा, नगर…- भारत संपर्क

 

दोकड़ा/जशपुरनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम मची हुई थी।जिले भर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर बड़ी उत्साह के साथ धूम धाम से मनाया गया।खासकर महाकुल समाज द्वारा अनेक स्थानों पर विशेष रूप से श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है।यहां के गरीयादोहर में महाकूल समाज के लोगों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है,भजन कीर्तन के साथ भक्ति भाव में लोग जुट गए थे।यहां आजादी के पूर्व से ही श्री कृष्ण जी की जन्मोत्सव मनाया जाता रहा है,समाज के लोग एकजुट होकर पारंपरिक तौर पर मनाते हैं,रात भर श्री कृष्ण जी के भक्ति में डूबे रहते हैं।रात 12 बजे श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ ,इसके बाद झूला झूलाने एवं माखन मिश्री खिलाने का दौर शुरू हो गया।इसके पश्चात मंगलवार की सुबह से नगर भ्रमण कर सभी घरों में श्री कृष्ण जी का आगमन हुआ,सभी घरों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए माखन मिश्री का भोग लगाकर गांव की सुख समृद्धि की मनोकामना की।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां के गणेश यादव द्वारा अपने निजी निवास में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया , जिसमें सभी भक्त प्रसाद ग्रहण किए,इसके पश्चात महाप्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JEE Main 2026: बिना जेईई के अब 6 IITs देंगी दाखिला, जानें कैसे मिल सकता है…| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर विशेष : धमतरी में 25 वर्षों में बदली महिलाओं और बच्चों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …|   चोरी के आरोप में किशोर की बंधक बनाकर बेदम पिटाई, बर्बरता पूर्वक पीटने के बाद किशोर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bigg Boss 19: अशनूर कौर-फरहाना भट्ट की लड़ाई में प्रणीत का डांस, घर संभालते हुए… – भारत संपर्क| 55 गेंदों पर नहीं बना एक भी रन, साउथ अफ्रीका ने T20 मैच में पाकिस्तान को बु… – भारत संपर्क