बायपास मार्ग पर हादसा, बहन की मौत, भाई घायल- भारत संपर्क

0

बायपास मार्ग पर हादसा, बहन की मौत, भाई घायल

कोरबा। शहर के राताखार बायपास रोड में देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात को स्कूटी में घूमने निकले भाई-बहन को तेज रफ्तार भारी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में बहन की मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। घायल किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में शोक व्याप्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक डीडीएम- राताखार मार्ग में निवासरत 18 वर्षीय मीनल और उसका भाई दोनों घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 9-10 बजे के मध्य मां ने खाना खाने के लिए फोन कर इन्हें बुलाया तो वे दोनों आ रहे हैं कहकर घर के लिए निकले कि रास्ते में जश्न रिसोर्ट के आसपास मौत से सामना हो गया। इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। परिजन व शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AA22xA6: 1000 करोड़ी डायरेक्टर की नई फिल्म का खुल गया बड़ा राज, ऐसा होगा अल्लू… – भारत संपर्क| अफगानिस्तान का ये एयरबेस क्यों है इतना खास? चीन से लेकर अमेरिका तक की रहती है नजर – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले को मिली एक और बड़ी सौगात,…- भारत संपर्क| CPL 2025: 48 घंटे में टूटा प्रीति जिंटा का सपना, टीम को मिले 2 मौके, फिर भी… – भारत संपर्क| सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत झिमकी में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..विधायक…- भारत संपर्क