छह महिलाओं ने मिलकर एक को पीटा- भारत संपर्क

0

छह महिलाओं ने मिलकर एक को पीटा

कोरबा। सौतन बोलने से मना करने पर 6 महिलाओं ने मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने 6 महिलाओं पर अपराध दर्ज किया है। इसमें देवतीन कंवर, पाचोबाई कंवर, रमीलो बाई, बुधवारा बाई, संतोषी बाई और रामबाई शामिल हैं। सभी करतला थाना क्षेत्र के गांव बताती की रहने वाली हैं। यहां रहने वाली रमशीला बाई की शादी रायगढ़ साजापानी में रहने वाले मंगलू कंवर से हुई थी। पति की मौत के बाद रमशीला अपने भाई के पास करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बताती में रहती है। गांव की ही कुछ महिलाएं रमशीला को सौतन बोलकर प्रताडि़त करती थी। इसमें देवतीन बाई भी शामिल है। सौतन बोलने से रमशीला बाई ने देवतीन को मना किया। इसे लेकर विवाद हुआ। देवतीन ने गांव में रहने वाली पांच अन्य महिलाओं को बुलाया और सभी ने मिलकर रमशीला से मारपीट किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2025 Exam Calender: यूपीएससी, एसएससी, रेलवे सहित नवंबर में होंगी ये…| Kartik Aaryan Film: कार्तिक की लगी लॉटरी, मिल गई चौथी बड़ी फिल्म, 900 करोड़ी… – भारत संपर्क| *जशपुर के युवाओं ने छुआ हिमालय की ऊंचाइयों को, 5350 मीटर की ऊंचाई पर…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …| हरभजन सिंह ने पूछा- ये किसका बेटा है? आग की तरह फैली Photo – भारत संपर्क