बच्चों को चेचक और महामारी से बचाने वाली दक्षिण भारतीय देवी…- भारत संपर्क

0
बच्चों को चेचक और महामारी से बचाने वाली दक्षिण भारतीय देवी…- भारत संपर्क

श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति के आयोजन सोलापुरी माता पूजा महोत्सव में दक्षिण भारत के उन प्रसिद्ध देवी देवताओं के प्रतिमाओं की स्थापना कर विधि विधान के साथ पूजा की जा रही है, जिनके दर्शन करने दक्षिण भारतीय हर वर्ष जाते हैं। दक्षिण भारत में प्रचलित इन देवी देवताओं से सामान्य तौर पर उत्तर भारत के लोग कम परिचित है। इसी क्रम में बुधवार को आयोजन स्थल बारह खोली चौक स्टेशन रोड बंगला यार्ड में मां मुत्यालम्मा की प्रतिमा स्थापित की गई।

कौन है माँ मुत्यालम्मा

मां मुत्यलम्मा मां दुर्गा और काली का ही एक स्वरूप मानी जाती है। मान्यता है कि बच्चों को होने वाले चिकन पॉक्स, गर्मी के दिनों में लगने वाले लू आदि से बचाव के लिए माता की पूजा अर्चना की जाती है। इन्हें चिकन पॉक्स यानी छोटी चेचक वाली देवी भी कहा जाता है। मां मुत्यालम्मा का भव्य मंदिर हैदराबाद, तेलंगाना और विजयनगरम आंध्र प्रदेश में है । आयोजन समिति के अध्यक्ष वी रामाराव और सचिव एस सांई भास्कर ने बताया कि मां मुत्यालम्मा नव वर्ष आगमन की देवी मानी जाती है, जो सुख, समृद्धि, वैभव, धन धान्य और लोक कल्याण की भावना लेकर आती है । मां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। हर महीने की अमावस पर देवी की विशेष पूजा होती है और वर्ष में उगादि के एक दिन पहले पड़ने वाले अमावस पर उनके मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ता है। मां मुट्यलम्मा चार हाथों वाली देवी है। उनके एक हाथ में त्रिशूल, एक में शंख और एक में चक्र है। चौथा हाथ अभय मुद्रा में है। पुजारी पार्थ सारथी ने बताया कि देवी को पीला वस्त्र अत्यंत प्रिय है, जो सिंहासन में विराजमान है ।उनके इस स्वरूप की रचना उन्होंने गीली हल्दी से की ।देवी के इस अद्भुत स्वरूप को देखकर भक्त मंत्र मुग्ध हो गए।
बुधवार को भी वैदिक मंत्रोच्चार और डफली की आवाज के साथ देवी की आरती की गई। उपस्थित अपार जन समूह ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मां मुत्यलम्मा को अत्यंत प्रिय चंद्रकांतालू का भोग अर्पित किया गया। माता के भक्त पट्टी वेंकट शिवकुमार , क्रांति नगर द्वारा यह भोग अर्पित किया गया। आंध्र प्रदेश में मूंग दाल, शिरा आदि से इस व्यंजन को तैयार किया जाता है। इसे भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

यह रहे लकी ड्रा के विजेता

श्री सोलापुरी माता पूजा के आयोजन में प्रतिदिन महिलाओं और बच्चों को लकी ड्रॉ निकालकर आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। इसके लिए सभी को निशुल्क कूपन वितरित किया जाता है। मेहमानों द्वारा निकाले गए लकी ड्रा में बच्चों के समूह में हिमांशीका, हेमू नगर की वर्षा तांती, न्यू लोको कॉलोनी के एम गणेश, विशाखापट्टनम की आशिया और उड़ीसा की श्रेष्ठा को स्टेशनरी का उपहार प्राप्त हुआ । अन्नपूर्णा कॉलोनी में रहने वाली जी झांसी, वॉयरलैस कॉलोनी की तेजवती, लीना सोना, बंगला यार्ड की शोभा प्रसाद, सिरगिट्टी की लक्ष्मी, देवरी खुर्द की दीपा निर्मलकर और शारदा को उपहार के रूप में साड़ी, माता का फोटो फ्रेम और सोने की कलई की हुई मूर्ति उपहार स्वरूप दी गई।

इस शुक्रवार कुमकुम पूजा

आयोजन समिति के अध्यक्ष वी रामा राव ने बताया कि इस आयोजन के तहत शुक्रवार को कुमकुम पूजा का आयोजन किया जाएगा जिसमें 800 से अधिक महिलाएं अपने अखंड सुहाग के लिए विशेष पूजा अर्चना करेंगी। इस अवसर पर महिलाओं के लिए भोज का आयोजन समिति की ओर से किया जाएगा, जिसका पंजीयन इन दोनों किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदु कार्यक्रमों में शामिल न हों मुस्लिम कलाकार… संतों ने की मांग, DM को… – भारत संपर्क| मां के प्रेमी की हत्या… खेत में दफनाया शव, महिला के बेटे ने ही मार डाला| 16.5 करोड़ की IPL सैलरी, BCCI का कॉन्ट्रेक्ट और महंगी बैट डील, शुभमन गिल कम… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग में लगाई चौपाल – भारत संपर्क न्यूज़ …| छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की…- भारत संपर्क