दल से बिछड़े हाथी को एक अन्य हाथी से मिलाने में मिली सफलता,…- भारत संपर्क

0

दल से बिछड़े हाथी को एक अन्य हाथी से मिलाने में मिली सफलता, कुदमुरा में कर रहे विचरण, वन अमला कर रहा निगरानी

कोरबा। कटघोरा वनमंडल और बालकोनगर वन परिक्षेत्र में जन हानि और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद दंतैल हाथी पसरखेत के रास्ते कुदमुरा वन परिक्षेत्र में पहुंच गया है। इस क्षेत्र में पहले से विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी के साथ मिल गया है। इससे इस क्षेत्र में विचरण करने वाले हाथियों की संख्या दो हो गई है। वन विभाग का कहना है कि एक और हाथी इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हालांकि यह हाथी दोनों दंतैल हाथियों से अलग है। इस क्षेत्र में तीन दंतैल हाथियों की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं। वहीं वन विभाग का कहना है कि हाथियों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। जिन क्षेत्रों में हाथी विचरण कर रहे हैं उस क्षेत्र में मुनादी कराई गई है और लोगों से कहा गया है कि जंगल नहीं जाएं। उन्हें नुकसान हो सकता है। इधर कुदमुरा क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण हाथियों की मौजूदगी से डरे हुए हैं। उनका कहना है कि झुंड पहले ही उनकी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा चुका है। अब तीन दंतैल के इस क्षेत्र में विचरण से एक बार फिर नुकसान की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि पसरखेत से कुदमुरा वन परिक्षेत्र में जाने वाले दंतैल हाथी ने कोरबा जिले में अभी तक पांच लोगों को मार चुका है। इसमें चार लोग कटघोरा वनमंडल क्षेत्र के रहने वाले थे जबकि हाथी के हमले में पांचवीं मौत कोरबा वनमंडल के बालकोनगर वन परिक्षेत्र में हुई थी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि यह हाथी विचरण करने के बाद अपने झुंड से मिलने जा रहा हो। कुदमुरा रेंज में मांड नदी को पार करने के बाद यह हाथी धरमजयगढ़ की ओर चला जाएगा, जहां पहले से हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इधर कटघोरा वनमंडल में हाथियों के झुंड में एक बेबी एलिफेंट देखा गया है। वन विभाग ने इसकी पुष्टि की है। बेबी एलिफेंट झुंड के साथ चल रहा है। गौरतलब है कि कटघोरा वनमंडल में पहले से ही 48 हाथियों का दल अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहा है। हाथी एतमानगर, पसान और केंदई रेंज में सबसे अधिक घूम रहे हैं और इन्हीं रेंज में ग्रामीणों के फसल को अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे ग्रामीण चिंतित हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

H-1B वीजा: पुराने धारकों को तुरंत US लौटने की जरूरत नहीं, 1 लाख डॉलर फीस सिर्फ नए… – भारत संपर्क| *बगीचा में आधुनिक इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण प्रारंभ,सीएम विष्णुदेव…- भारत संपर्क| Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पहनें बंधेज साड़ी, यहां देखें कलर और डिजाइन| Asia Cup 2025: सुपर-4 के पहले मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरी श्रीलंकाई … – भारत संपर्क| रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान का मंत्री ने किया समर्थन, कहा- बा… – भारत संपर्क