सहकारी बैंक के कर्मियों के प्रतिभावान बच्चों का होगा सम्मान,…- भारत संपर्क

0

सहकारी बैंक के कर्मियों के प्रतिभावान बच्चों का होगा सम्मान, सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए आयोजित होगा विदाई समारोह

कोरबा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के समस्त सदस्यों के लिए प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। संघ के सचिव रवि सिंह ठाकुर ने बताया कि संघ की ओर से किए गए अपने वादों की पूर्ति करते हुए 28 दिसंबर को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों के दसवीं एवं बारहवीं में 70 प्रतिशत एवं स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 65 प्रतिशत प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान किया जाएगा। इस विषय में संघ के अध्यक्ष भागवत प्रसाद यादव के समक्ष उपरोक्त दक्षता प्राप्त बच्चों के अंकसूची की छायाप्रति 20 दिसंबर तक अनिवार्यत: जमा करने कहा गया है। कार्यक्रम में उपस्थिति होने के समय अंकसूची की मूलप्रति साथ लेकर आना होगा। समस्त सम्माननीय सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यकम की गरिमा बढ़ाएं। इस सूचना की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर को प्रदान करते हुए बैठक के लिए सभाकक्ष उपयोग की अनुमति प्रदान करने का आग्रह संघ की ओर से किया गया है। संघ के विशेष आमंत्रित सदस्य शशांक शेखर दुबे, संरक्षक सुशील जोशी, संरक्षक आशीष दुबे, अध्यक्ष भागवत प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार पाठक, सचिव रवि सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष शंकर लाल साहू, संतोष सिंह ठाकुर, सुश्री रश्मि गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, मनमोहन निषाद, पीयूष गुरुद्वान, महासचिव गिरधारी लाल यादव, संयुक्त सचिव संतोष सोनी, विरेन्द्र विकम सिंह, श्रीमती सरिता पाठक, विनय साहू, संगठन सचिव शैलेन्द्र तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद कौशिक, अश्वनी पाण्डेय, शत्रुहन प्रसाद पैकरा, बृजभूषण कश्यप, संतोष कौशिक समेत सभी ने समस्त बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल हो खुशी साझा करने का आग्रह किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PSEB 10th Result 2025: जल्द होंगे नतीजे जारी, जान लें चेक करने के तरीके| गर्मियों में एक महीना रोज सूर्य नमस्कार करने से शरीर में क्या होता है?| शाहरुख-सलमान की फिल्म भी हो चुकी है बैन, ‘फुले’ से पहले इन 5 पिक्चर्स पर हुआ खूब… – भारत संपर्क| संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच बड़ा बवाल, दो दिग्गजों को बैन करने की उठी मांग, क्या है पूर… – भारत संपर्क