शिक्षिका नीलिमा को मिला सर्वश्रेष्ठ गुरु सम्मान- भारत संपर्क

0

शिक्षिका नीलिमा को मिला सर्वश्रेष्ठ गुरु सम्मान

कोरबा। संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर जैन पब्लिक स्कूल कोरबा की संगीत शिक्षिका नीलिमा जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ गुरु सम्मान से सम्मानित किया। नाट्य नर्तन कथक रॉकर्स अकादमी दुर्ग ने अखिल भारतीय नृत्य संगीत एवं ललित कला प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें बालको डीपीएस स्कूल के छात्र छायांक सिंह चंद्रा ने एकल शास्त्रीय संगीत में प्रथम पुरस्कार, रेयांश जायसवाल ने एकल तबला वादन में और दक्षिता चन्द्रा ने एकल शास्त्रीय गायन में द्वितीय पुरस्कार हासिल की। ये सभी छात्र-छात्राएं नीलिमा स्वर साधना अकादमी की शिक्षिका नीलिमा जायसवाल की शिष्य हैं और उनके मार्गदर्शन में ही संगीत की शिक्षा हासिल कर रहे हैं। जिनके अच्छे प्रदर्शन पर संगीत शिक्षिका जायसवाल सर्वश्रेष्ठ गुरु के सम्मान से सम्मानित हुईं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ballia News: स्कूल से लौट रहीं 2 बहनों की करंट से मौत, 6 मिनट सड़क पर तड़पत… – भारत संपर्क| डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा का कांग्रेस पर हमला, कहा- रबर स्टैम्प अध्यक्ष…| 50 जहाजों का बेड़ा क्यों बना इजराइल-अमेरिका के लिए सिरदर्द? गाजा की ओर बढ़ रहा ‘सुमुद… – भारत संपर्क| ऐसे तो टीम इंडिया हार जाएगी Asia Cup! फिर दोहराई वही गलती, फाइनल में हो जाए… – भारत संपर्क| महाराजा अग्रसेन की परोपकारी भावना को रखें जीवंत – अंजू सरावगी – भारत संपर्क न्यूज़ …