24 हाथियों का दल गोमर्डा में कर रहा विचरण…फसलों को पहुंचाया…- भारत संपर्क

0
24 हाथियों का दल गोमर्डा में कर रहा विचरण…फसलों को पहुंचाया…- भारत संपर्क
filephoto

रायगढ़। पिछले लंबे समय से करीब 24 हाथियों का दल सारंगढ़ वन मंडल क्षेत्र में विचरण कर रहा है। अधिकतर इन हाथियों की मौजूदगी गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र में देखा जा रहा है। वहीं सोमवार की सुबह करीब चार बजे हाथियों का दल बरमकेला अभ्यारण्य क्षेत्र में पहुंच गया है। जहां विभाग द्वारा आसपास के प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में जंगल की ओर नहीं जाने मुनादी कराई गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ वन मंडल के सारंगढ़ गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा था। जिस पर हाथी मित्र दल के साथ ही विभागीय अमला निगरानी रख रहा था, लेकिन आज सुबह करीब चार बजे 24 हाथियों का दल रास्ता क्राॅस कर बरमकेला अभ्यारण्य क्षेत्र में पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि मांझरमाटी क्षेत्र के बेहराबहाल परिसर के कक्ष क्रमांक 995 के जंगल में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। ऐसे में विभाग द्वारा लगातार उन पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी भी करा दी गई है। ताकि किसी प्रकार का जनहानि की घटना घटित न हो सके। वहीं दो हाथी सारंगढ़ गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं।

फसल भी किया नुकसान
बताया जा रहा है कि हाथियों का दल जब बरमकेला अभ्यारण्य क्षेत्र में पहुंचा तो यहां वे ग्रामीणों के खेतों में भी पहुंचे, और उस पर अपने भारी भरकम पैरों से चलकर फसल भी नुकसान किया है। जिसका आकंलन विभाग द्वारा किया जा रहा है। ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: कुत्ते के साथ कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देखते ही भड़क गए लोग, बोले- ये तो…| दिल्ली में ₹12 लाख में मिल रहा DDA फ्लैट! इस दिन से होगी…- भारत संपर्क| India vs Australia Live Score, 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा … – भारत संपर्क| Kartik Aryan Film: 24 दिन बाद धमाल मचाने आ रहे कार्तिक आर्यन, ये धांसू प्लान… – भारत संपर्क| हो जाएं रोमांचक अनुभव के लिए तैयार, देश-विदेश से आएंगे पर्यटक – भारत संपर्क न्यूज़ …