पैसों के लेनदेन में जानलेवा हमला कर 3 महीने से फरार आरोपी को…- भारत संपर्क

0
पैसों के लेनदेन में जानलेवा हमला कर 3 महीने से फरार आरोपी को…- भारत संपर्क

आकाश मिश्रा

हत्या के प्रयास का आरोपी 3 महीने बाद पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके ऊपर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था। रुपयों के लेनदेन के मामले में आरोपियों ने मोहम्मद फरजान खान पर जान लेवा हमला किया था। 29 अक्टूबर की शाम ग्राम मेंडरा में जैदुल हक, रविशंकर उपाध्याय, सोनू उर्फ शेख रहीम द्वारा रकम की लेनदेन के विवाद में स्टिक, रॉड और चाकू से फरजान खान उर्फ राजा पर जान लेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले का आरोपी रविशंकर उपाध्याय घटना के दिन से फरार था। पुलिस ने उस पर ₹5000 का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रवि शंकर उपाध्याय अपने तिफरा स्थित घर में छुपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसको पकड़ा, जिसके खिलाफ धारा 307, 34, 25- 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क| आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Guess Who: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो एक्टर, जिसे पहली फिल्म के मिले थे 7.50… – भारत संपर्क| इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर, स्टडी में दावा