पहली पत्नी के रहते बटालियन के जवान ने चोरी छिपे शिक्षिका से…- भारत संपर्क
पहली पत्नी के रहते बटालियन के जवान ने चोरी छिपे शिक्षिका से किया विवाह, तलाक का मामला है विचाराधीन, विवाह से संतान होने का भी आरोप
कोरबा। 2री वाहिनी छ.स.बल. सकरी बटालियन के जवान ने चोरी छिपे शिक्षिका से चोरी छिपे विवाह कर लिया। दोनों को संतान भी हो गया है।जबकि उनका तलाक का प्रकरण विचाराधीन है। मामले पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। राजेन्द्र नगर चौक सिविल लाईन बिलासपुर निवासी सरोज जोशी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से है। शिकायत में कहा गया है कि उसका विवाह प्रधान आरक्षक क्र० 242 संजय कुमार जोशी पिता स्व जुगुल दास जोशी पदस्थ 2री वाहिनी छ.स.बल. सकरी बटालियन बिलासपुर के साथ दिनांक 10/04/2015 को ग्राम धनरास करगी रोड़ कोटा जिला बिलासपुर छग. में ईसाई धर्म के अनुसार हुई थी। पति संजय कुमार जोशी का किसी अन्य महिला मनीषा सिंह अनंत उर्फ रात्रे के साथ विगत तीन वर्षों से प्रेम एवं अवैध संबंध होने पर उसे दिनांक 05/07/2022 से घर से निकाल दिया था और पति संजय जोशी ने झूठे, मिथ्या, असत्य एवं मनगढंत आधारों पर कुटुम्ब न्यायालय जिला बिलासपुर में तलाक हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिस पर उसके द्वारा वास्तविक तथ्यों की जांच पड़ताल एवं खोजबीन किये जाने पर यह पता चला कि मनीषा सिंह रात्रे उर्फ अनंत जो कि वर्तमान में सहायक शिक्षिका (एल.बी.) प्राथमिक शाला सिलयारीभाठा उरगा, संकुल उरगा ने उसके पति संजय कुमार जोशी के साथ षडयंत्र रचते हुए एक राय होकर बिना तलाक हुए शादी कर लिया गया है। संजय कुमार जोशी एवं वर्तमान पत्नी मनीषा सिंह अनंत के खिलाफ उसके द्वारा शिकायत थाना प्रभारी सकरी, पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, पुलिस मुख्यालय रायपुर एवं शासन प्रशासन में दर्ज कराई थी। जिस पर जांच उपरांत दस्तावेज आदि अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर के द्वारा संबंधित हॉस्पिटल से प्राप्त किया जाकर प्रकरण को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उसके द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जांच संबंधी एवं दस्तावेज मांग की थी। जो उसे प्राप्त हुए है, जिसमें मनीषा सिंह अनंत यह जानते हुए कि उसका तालाक संजय जोशी के साथ नहीं हुआ है। उसके बावजूद तथाकथित तालाक के मूल प्रकरण के चलन एवं न्यायालयीन प्रक्रिया कार्यवाही के दौरान मनीषा सिंह अनंत ने छोरी छिपे गोपनीय तरीके से विवाह करने एवं संतान उत्पन्न होनें की पुष्टि हुई है। उसके द्वारा मनीषा सिंह अनंत वर्तमान पति संजय कुमार जोशी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 22 (2) के तहत विभागीय कार्यवाही करते हुए छ.ग. सिविल सेवा आचरण संहिता का उल्लंघन करने पर सेवा से बर्खास्त किये जाने बाबत् शिकायत आवेदन जिला कलेक्टर, शिक्षा अधिकारी अधिकारी एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के समक्ष की गई, लेकिन शिकायत के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा अपने मातहत कर्मचारी को बचाया जा रहा है, उसके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। संजय कुमार जोशी का नाम व उसके आधार नंबर 9810 3311 1147 को बदलना चाहते है। जिसकी शिकायत उसने रजिस्ट्रार एवं संयुक्त संचालक, सह अधीक्षक स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा (100 बेड) रजगामार जिला कोरबा में दर्ज कराई है। मनीषा सिंह अनंत ने उसके पति से दिनांक 26/12/2022 से शादी करने के बाद मनीषा सिंह अनंत द्वारा पुलिस विभाग कोरबा को गुमराह करते हुए मेरे पति प्र.आर. क्रमांक 242 संजय कुमार जोशी 2री वाहिनी छ.स.बल. सकरी बिलासपुर से चोरी छिपे गोपनीय तरीके से विवाह कर दोनों के दांपत्य जीवन से संतान होनें तथा विवाहित होनें के बाद भी प्रत्येक माह पेंशन राशि प्राप्त करती रही। जिससे पुलिस विभाग को आर्थिक क्षति पहुँचाने के लिये अपराधिक षडयंत्र किया गया है। तब उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कोरबा से करते हुए मनीषा सिंह अनंत एवं संजय जोशी के खिलाफ धारा 420, 120, 34 भादंवि एवं नवीन कानून की धारा 318(4), 61(1), 61(2), 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कराये का आग्रह किया है। मनीषा सिंह अनंत को प्रत्येक माह प्राप्त होनें वाले पेंशन राशि पर तत्काल रोक लगाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कराये जाने बाबत् शिकायत भी उसके द्वारा पुलिस अधीक्षक से की है।
बॉक्स
पूर्व पति ने अवसाद में कर लिया आत्महत्या
पीड़ित का आरोप है कि उसके द्वारा वास्तविक तथ्यों की खोजबीन एवं जांच पड़ताल के दौरान जानकारी हुई है कि मनीषा सिंह अनंत के पूर्व पति स्व० आरक्षक विजेन्द्र कुमार रात्रे जो कोरबा पुलिस विभाग में पदस्थ थे। उसके पति संजय जोशी का स्व. आरक्षक विजेन्द्र कुमार रात्रे से अच्छी दोस्ती एवं जान पहचान तथा एक ही जाति समाज में होनें का फायदा उठाकर मनीषा सिंह अनंत से प्रतिदिन मोबाईल पर बातचीत करता था। संजय जोशी ने मनीषा सिंह अनंत को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाते हुए स्व. आरक्षक विजेन्द्र सिंह रात्रे ने देख लिया था, जिससे स्व. विजेन्द्र रात्रे एवं मेरे पति संजय कुमार जोशी एवं मनीषा सिंह के मध्य इस बात को लेकर काफी वाद-विवाद हुआ था। उसके बाद स्व. आरक्षक विजेन्द्र रात्रे मानसिक रूप से अवसाद में रहते थे। उसके बाद दिनांक 29 जून 2021 की रात्रि लगभग 07 से 08 बजे के मध्य स्व. आरक्षक विजेन्द्र रात्रे द्वार अपने निवास कोसाबाड़ी कोरबा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। स्व. आरक्षक विजेन्द्र कुमार रात्रे को आत्महत्या करने के लिये एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र रचते हुए आत्महत्या का दुष्प्रेरण किया गया जो भारतीय दण्ड संहिता की धारा 306, 120बी, 34 एवं नवीन कानून के तहत धारा 108, 61(1), 61(2), 3(5) के दण्ड से दण्डनीय अपराध किया गया है जिनके खिलाफ एफआईआर. दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।