*फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस अनियंत्रित हो कर पलटी, महिला की…- भारत संपर्क

कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बरजोर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस (क्रमांक सीजी 15 ईएफ 5028) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका शव बस के नीचे दबा हुआ था। शव को निकालने का प्रयास जारी है।
वहीं, इस दुर्घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
ग्राम बरजोर में हुए इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है।