21 अंडों के साथ मिला विशाल अजगर,किया गया रेस्क्यू, एनिमल रेस्क्यू टीम ने अजगर को नदी… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
21 अंडों के साथ मिला विशाल अजगर,किया गया रेस्क्यू, एनिमल रेस्क्यू टीम ने अजगर को नदी… – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। जिले के के नंसिया गांव में 21 अंडों के साथ लगभग 12 फीट लंबे और 25 किलो वजनी विशालकाय अजगर मिला,जिसे एनिमल रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर अजगर को नदी में रिलीज कर दिया।

दरअसल एनिमल रेस्क्यू टीम रायगढ़ को सूचना मिली कि रायगढ़ जिले के नंसिया गांव में एक घर में अजगर पाए जाने की सूचना मिली। सूचना पाकर टीम के सदस्य अजय सिंह अपने साथियों धर्मेंद्र सिंह,अजय सिंह,विक्की भवानी,आयुष सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।

जहां एक घर में विशालकाय अजगर अपने अंडों के साथ पैरे के भूसे में अंदर मिला,जिसे टीम ने सफलता पूर्वक बाहर निकाला और अजगर को नदी में सुरक्षित रिलीज कर दिया। क्योंकि अजगर हमेशा पानी में रहना पसंद करता है,यह मगरमच्छ की तरह अपने शिकार पर घात लगाकर पानी के किनारे बैठकर शिकार का इंतजार करता है। वहीं, अजगर के अंडों को समिति ने अपने पास रखा है ताकि आगामी दिनों में जब अंडों से नन्हें अजगर का जन्म हो तब उन्हें भी सुरक्षित रिलीज किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Karan Arjun Cast Fees: ‘करण अर्जुन’ के लिए इस स्टार को मिली थी सबसे ज्यादा फीस,… – भारत संपर्क| JNUSU Election: ABVP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, दो स्कूलों में काउंसलर…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …| क्या ढाका में पाकिस्तान बनाएगा ISI सेल? जनरल मिर्जा की यात्रा के बाद… – भारत संपर्क| बच्चे के पेट में हो गए हैं कीड़े, ये देसी चीजें दिलाएंगी इससे छुटकारा