मातारानी के जयकारे से गूंज रहा अंचल, श्रद्धालुओं में दिख…- भारत संपर्क

0

मातारानी के जयकारे से गूंज रहा अंचल, श्रद्धालुओं में दिख काफी उत्साह, आराधना में हैं लीन

कोरबा। जिले में नवरात्रि की धूम मची हुई है। समूचा अंचल मातारानी के जयकारे से गुंजायमान हो रहा है। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह माता की प्रतिमा विराजित कर आराधना की जा रही है। शहर के साथ-साथ एसईसीएल की कालोनियों के अलावा उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा, कटघोरा, पाली, दीपका, छुरीकला, बरपाली सहित सभी क्षेत्रों में आदिशक्ति की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालु आराधना में लीन हैं। नवरात्र में देवी मंदिरों में जगह-जगह ज्योत प्रज्जवलित किए गए हैं। सर्वमंगला मंदिर में माता का दरबार ज्योत से जगमग हो रहा है। यहां 11 हजार से अधिक दीपक जल रहे हैं। इसकी पूजा अर्चना के लिए रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शाम होते ही ज्योति कलश के दर्शन को लेकर श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं। नवरात्र में शहर के देवी मंदिरों में आस्था का दरबार लग रहा है। सुबह से देर रात तक मातारानी के दर्शन व पूजन करने भक्त पहुंच रहे हैं। मंदिरों में मैया के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। रविवार को चतुर्थी के दिन देवी के चौथे स्वरूप की पूजा की गई। माता के इस स्वरूप के दर्शन करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिन में देवी मंदिरों में भक्तों की कतार लग रही है। हसदेव नदी के तट पर स्थित मा सर्वमंगला के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोर से पहुंच रहे हैं। कतार में खड़े होकर माता रानी का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। माता के चरणों में पुष्प अर्पित कर खुशहाली की कामना करते हैं। भक्त नारियल और चुनरी भी माता को अर्पित कर रहे हैं। भक्तों की कतार सुबह से दोहपर तक लगी रहती है। दोपहर में थोड़ी देर के लिए संख्या कम होती है लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता का दर्शन करने पहुंचने लगते हैं। देर रात तक दर्शन की प्रक्रिया जारी रहती है। इसके लिए मां सर्वमंगला के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।इसके अलावा पंडालों में भी भक्त उमड़ रहे हैं। आयोजन समितियों की ओर से लोगों के मनोरंजन को लेकर अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसे लेकर लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। कुछ आयोजन समितियां म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं करा रही है तो कुछ हाउजी के जरिए लोगों को आकर्षित कर रही है। कई स्थानों पर माता की आराधना के लिए गरबा नृत्य भी किया जा रहा है। शहर में अनेक समितियां गरबा का आयोजन कर रही हैं।
बॉक्स
पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट
पर्व को लेकर भीड़ भाड बढ़ गई है। पूजा पंडालों के साथ ही पुलिस चौक चौराहों में तैनात है। पर्व के दौरान बालकोनगर में उमंग और उल्लास के बीच शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह स्वयं सभी पूजा पंडाल व आयोजन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही वे ड्यूटी व गश्त पर तैनात पुलिस कर्मियों की भी जानकारी ले रहे हैं। साथ ही आयोजन समितियों को भी सुरक्षा के जरूरी निर्देश दे रहे हैं। नगर में पुलिस की मुस्तैदी से इस बार घरों से दर्शन व गरबा-डांडिया के लिए निकले लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Charanjit Ahuja: संगीतकार चरणजीत आहूजा का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा… – भारत संपर्क| किंग कोबरा के साथ खिलवाड़, फिर देखिए सांप ने क्या किया; दिल दहला देगा VIDEO| लखनऊ: नवोदय के पूर्व छात्रों का ऐतिहासिक महासमागम, हजारों की भीड़ में गूंजी…| India vs Pakistan: सिर्फ 1 गेंद के बाद ही क्यों रोकना पड़ा भारत-पाकिस्तान म… – भारत संपर्क| *बगीचा क्रिकेट समिति का हुआ निर्वाचन, समिति के गठन के बाद बगीचा विकासखंड…- भारत संपर्क