गाजियाबाद: फेल नहीं हुई थीं सुसाइड करने वाली तीनों बच्चियां… फिर क्यों छो… – भारत संपर्क

0
गाजियाबाद: फेल नहीं हुई थीं सुसाइड करने वाली तीनों बच्चियां… फिर क्यों छो… – भारत संपर्क

गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन बच्चियों ने किया था सुसाइड

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के सुसाइड ने हिलाकर रख दिया है. इस ट्रिपल सुसाइड मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए फैक्ट सामने आ रहे हैं, जो शुरुआती दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. घटना के बाद बच्चियों के पिता चेतन ने दावा किया था कि उनकी तीनों बेटियां स्कूल में फेल हो गई थीं, जिसके कारण वे मानसिक दबाव में थीं और उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था. लेकिन अब जांच में कुछ अलग ही सच्चाई सामने आई है.
पुलिस की जांच में पिता के दावों में विरोधाभास सामने आया है. बुधवार को पुलिस टीम बच्चियों के स्कूल पहुंची और प्रबंधन से पूछताछ की. स्कूल रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि कोरोना काल के दौरान तीनों बहनों ने परीक्षाएं दी थीं और उन्हें पासिंग ग्रेड मिले थे. इतना ही नहीं, उन्हें अगली कक्षा में भेज दिया गया था. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जब वे फेल नहीं हुई थीं, तो पिता ने ऐसा दावा क्यों किया?

पुलिस ने स्कूल स्टॉप से की बात
पुलिस अब इस पहलू की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर बच्चियों ने स्कूल जाना क्यों बंद किया. क्या यह उनका खुद का निर्णय था या फिर उन्हें किसी कारणवश स्कूल भेजना बंद कर दिया गया था? इस संबंध में स्कूल स्टाफ और परिवार से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें पिता के मोबाइल से एक यूट्यूब चैनल चला रही थीं. इससे यह भी जांच का विषय बन गया है कि बच्चियों की ऑनलाइन गतिविधियां किस प्रकार की थीं और वे किस तरह के कंटेंट से जुड़ी हुई थीं.
उलझी हुई है चेतन की पर्सनल लाइफ
इधर, पिता चेतन की पर्सनल लाइफभी जांच के दायरे में है. पुलिस को पता चला है कि उसने तीन शादियां की हैं. इसके अलावा एक लिव इन पार्टनर की छत से गिरकर मौत होने की घटना भी सामने आई है. चेतन ने अपनी शादियों और पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर जो बातें बताई हैं, उनमें भी कई विरोधाभास पाए गए हैं.
पुलिस अब चेतन के रिश्तेदारों, पड़ोसियों और अन्य परिचितों से पूछताछ कर परिवार के माहौल को समझने की कोशिश कर रही है. यह भी देख रही हैं कि क्या कोरियाई गेम से इतर कोई पारिवारिक या मानसिक दबाव इस घटना की वजह बना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  गन लेकर दहशत फैलाने सोशल मीडिया पर बनाया रील, वायरल होते ही घर पहुंच गई पुलिस, किया… – भारत संपर्क न्यूज़ …| NEET UG 2026: नीट यूजी के लिए अप्लाई करते समय न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा…| गाजियाबाद: फेल नहीं हुई थीं सुसाइड करने वाली तीनों बच्चियां… फिर क्यों छो… – भारत संपर्क| दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, क्रिकेट…| T20 World Cup 2026 points table: वेस्टइंडीज से हारकर सुपर-8 की रेस में पिछड… – भारत संपर्क