निगम अधिकारियों के नाक के नीचे से स्टेडियम परिसर में चोरी- भारत संपर्क

0

निगम अधिकारियों के नाक के नीचे से स्टेडियम परिसर में चोरी

 

कोरबा। पुलिस द्वारा कबाड़ चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। कबाड़ दुकानों को सील बंद कराया जा रहा है। इसके बाद भी जिले में कबाड़ चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इस बार चोरों ने इंदिरा स्टेडियम को निशाना बनाया है। हैरानी तो इस बात की है कि निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।टीपी नगर इंदिरा स्टेडियम में बने स्टेडियम के बाहर में बने मकान की खिड़की दरवाजा को तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मजे की बात तो यह है कि नगर पालिक निगम कोरबा मैं बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को इसका पता ही नहीं है, क्योंकि जानकारी होती तो पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई होती। नगर निगम के अधिकारियों के देख रेख की अभाव में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिस तरह से चोरों के हौसले बुलंद हैं और भी घटनाएं हो सकती है। ज्ञात रहे कि कुछ माह पूर्व चोरों ने स्टेडियम के पुरात्व विभाग में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाईवे पर मछलियों की लूट, कानपुर में मछली लदी पिकअप पलटी, गांव वाले बाल्टी म… – भारत संपर्क| मोदी वोट के लिए कुछ भी करेंगे, यमुना का उदाहरण देकर मुजफ्फरपुर रैली में…| तालाब में डूबने से 7 माह के हाथी शावक की मौत, वन विभाग में हड़कंप, मृत शावक को… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Viral Video: कुत्ते के साथ कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देखते ही भड़क गए लोग, बोले- ये तो…| दिल्ली में ₹12 लाख में मिल रहा DDA फ्लैट! इस दिन से होगी…- भारत संपर्क