प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ- भारत संपर्क

0

प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ

कोरबा। नगर के वार्ड क्रमांक 16 पंपहाउस में स्थित राम मंदिर में भगवान के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। जलाधिवास से इसका प्रारंभ हुआ। संपूर्ण आयोजन में क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी हो रही है। राम मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि वैदिक विधि विधान से मंदिर में भगवान श्रीरामचंद्र के नवीन विग्रह को प्रतिष्ठित किया जा रहा है। इसके लिए प्रतिष्ठा उत्सव आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे भगवान का जलाधिवास संपन्न कराया गया। शास्त्रीय परंपरा के अंतर्गत अनुष्ठान के प्रथम दिवस 2 जुलाई को शाम चार बजे दुग्धाधिवास हुआ। 3 जुलाई को सुबह 10 बजे अन्नाधिवास, शाम 4 बजे फल एवं शैय्याधिवास के सोपान पूरे होंगे। मुख्य पूजन 4 जुलाई को सुबह 9.10 बजे शुरू होगी। इसके अंतर्गत बेदी पूजा की जाएगी और फिर भगवान के विग्रह कि प्राण प्रतिष्ठा करने के साथ उन्हें यथा स्थान विराजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि 5 जुलाई को प्रतिष्ठा उत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति ने नगरवासियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थिति का आग्रह किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: कुत्ते के साथ कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देखते ही भड़क गए लोग, बोले- ये तो…| दिल्ली में ₹12 लाख में मिल रहा DDA फ्लैट! इस दिन से होगी…- भारत संपर्क| India vs Australia Live Score, 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा … – भारत संपर्क| Kartik Aryan Film: 24 दिन बाद धमाल मचाने आ रहे कार्तिक आर्यन, ये धांसू प्लान… – भारत संपर्क| हो जाएं रोमांचक अनुभव के लिए तैयार, देश-विदेश से आएंगे पर्यटक – भारत संपर्क न्यूज़ …