कथा श्रवण के लिए प्रभु के प्रति ललक होनी चाहिए – पं विजय शंकर मेहता – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
कथा श्रवण के लिए प्रभु के प्रति ललक होनी चाहिए – पं विजय शंकर मेहता – भारत संपर्क न्यूज़ …

श्रेष्ठा होटल में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

रायगढ़ – – होटल श्रेष्ठा में शहर के प्रतिष्ठित आशाराम परिवार के सभी सदस्यगण पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्धान्तगर्त भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आज से कर रहे हैं। कथा के पहले आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके पश्चात व्यासपीठ पूजा की गई व दोपहर तीन बजे से कथारंभ हुआ। व्यासपीठ पर विराजित देश के उद्भट विद्वान पं विजयशंकर मेहता ने अपने दिव्य प्रवचनों से कथा का रसपान कराकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिए।

मन को नियंत्रित कीजिए – –

व्यासपीठ पर विराजित देश के उद्भट विद्वान पं विजयशंकर मेहता ने श्रीमद्भागवत कथा अंतर्गत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि जीवन में मन का नियंत्रण सबसे जरुरी है। व्यक्ति तन से नहीं थकता अपितु सबसे ज्यादा मन से थकता है और शाम – रात तक पूरी तरह से निस्तेज हो जाता है। वहीं यह मन केवल साँसों के कंट्रोल से ही नियंत्रित होता है। इसलिए अपनी साँसों पर पहले नियंत्रण रखिए एकाग्रचित होकर तभी यह मन नियंत्रण होगा और नियंत्रित मन से ही हर कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। वहीं उन्होंने भागवत महात्म्य के अंतर्गत भगवान श्री हरि की कथा महिमा का अत्यंत ही सहज सरल ढंग से कथा का रसपान कराते हुए कहा कि कथा केवल सुनिए नहीं बल्कि हर कथा की महत्वपूर्ण बातों को अपने हृदय में आत्मसात कीजिए तभी जीवन धन्य होगा। इस तरह से कथा स्थल में कथा अमृत की धारा बह रही है। जिसका सभी श्रद्धालुगण रसपान कर रहे हैं। आगामी 11 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन से सात बजे तक आयोजन होगा। जिसे भव्यता देने में प्रतिष्ठित आशाराम परिवार के सभी श्रद्धालुगण जुटे हैं ।

हर जीव में प्रभु को देखना अपरोक्ष दर्शन है – पं संगीत कृष्ण
जीवन में हमारे शिक्षक देवताओं से भी बढ़कर हैं, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की अभिनव पहल
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोहम्मद सिराज का रोया था दिल, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किए जाने पर बोले- जब … – भारत संपर्क| अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बड़े विवि भारत में खोलेंगे कैंपस,…| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में 72 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड लाउन्ज का किया शुभारंभ – भारत संपर्क न्यूज़ …| 338 दिन बाद इस GT के खिलाड़ी के साथ हुआ ऐसा हादसा, करियर में सिर्फ दूसरी बा… – भारत संपर्क| गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान से मिलकर फैंस हुए गदगद, बांधे भाईजान की… – भारत संपर्क