रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए आज 4 अभ्यर्थियों ने लिये नामांकन…- भारत संपर्क

0
रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए आज 4 अभ्यर्थियों ने लिये नामांकन…- भारत संपर्क

रायगढ़, 15 अप्रैल2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्र लेने एवं जमा करने की प्रक्रिया 12 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है।

 

रायगढ़ संसदीय क्षेत्र क्रमांक-02 के लिए आज 4 नाम निर्देशन फॉर्म लिए गए। जिनमें डॉ.मेनका देवी सिंह-इंडियन नेशनल कांग्रेस, भवानी सिंह सिदार-हमर राज पार्टी, अल्बर्ट मिंज-हमर राज पार्टी एवं श्री उदय कुमार राठिया-हमर राज पार्टी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गये।


इसी तरह एक अभ्यर्थी द्वारा आज नामांकन फार्म जमा किया गया है। जिनमें श्री राधेश्याम राठिया-भारतीय जनता पार्टी ने 2 सेट में नामांकन फार्म जमा किया। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल अपरान्ह 03 बजे तक है। 17 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने और जमा करने का कार्य बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णु… – भारत संपर्क न्यूज़ …| पुश्तैनी जमीन को सरकारी बताकर अधिकारियों ने लगाया शासकीय…- भारत संपर्क| भारत के पड़ोस में कभी भी छिड़ सकती है जंग, पाकिस्तान की इन 5 डिमांड को नहीं मान रहा… – भारत संपर्क| दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क