ट्रैक्टर चालक ने फांसी लगाकर दी जान- भारत संपर्क
ट्रैक्टर चालक ने फांसी लगाकर दी जान
कोरबा। मानिकपुर के उरांव बस्ती में रहने वाले मानसिंह 28 वर्ष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव नकटीखार गांव के पास पेड़ से लटका हुआ मिला है। बताया जाता है कि मानसिंह का अपनी पत्नी से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इससे वह नाराज था। मृतक की पत्नी ने बताया कि पिछले दो दिन से वह नकटीखार में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां खेत में करने जा रही थी। शुक्रवार को भी वह काम करने गई थी। इस बीच उसका पति मानसिंह पहुंचा। वह घर जाने की जीद करने लगा। महिला के मना करने पर वह नाराज हो गया और वहां से चला गया। लेकिन वह घर नहीं गया और रास्ते में खुदकुशी कर लिया। सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मानसिंह ट्रेक्टर चालक था और दो बच्चों का पिता था।