यातायात पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में पढ़ाया…- भारत संपर्क

0

यातायात पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

 

कोरबा। यातायात पुलिस के द्वारा १ जनवरी से ३६वा सडक़ सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्र में यातायात पुलिस के अधिकारी और स्टाफ पहुंचकर सभी आम जनों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दुर्घटनाओं से सतर्क रहने जागरुक कर रहे हैं। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में पहुंचकर यहां अध्यनरत विद्यार्थियों सहित शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर यातायात पुलिस के डीएसपी डीके सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि अक्सर देखा जाता है कि नाबालिक छात्र-छात्राएं दो पहिया वाहन में तीन सवारी बैठक वाहन चलाते हैं, जो की न केवल यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटनाओं के मद्देनजर यह काफी जोखिम भरा भी है। श्री सिंह ने कहा कि इसी तरह बिना लाइसेंस के वाहन चलाना भी अपने आप को रिस्क में डालने जैसा है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों की जानकारी का होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह हर हाल में यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही दूसरों को भी इस हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम में यातायात पुलिस कोरबा के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BSSC Stenographer Recruitment 2025: बिहार में निकली एक और भर्ती, स्टेनोग्राफर…| Feroz Khan Last Movie: फिरोज खान की आखिरी फिल्म, जिसमें ये चार दिग्गज लूट ले गए… – भारत संपर्क| Ballia News: स्कूल से लौट रहीं 2 बहनों की करंट से मौत, 6 मिनट सड़क पर तड़पत… – भारत संपर्क| डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा का कांग्रेस पर हमला, कहा- रबर स्टैम्प अध्यक्ष…| 50 जहाजों का बेड़ा क्यों बना इजराइल-अमेरिका के लिए सिरदर्द? गाजा की ओर बढ़ रहा ‘सुमुद… – भारत संपर्क