मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर सोकोडिपा में लगाया गया ट्रांसफार्मर – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर सोकोडिपा में लगाया गया ट्रांसफार्मर – भारत संपर्क न्यूज़ …

ग्रामीणों को मिली राहत
ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं का सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। यहां पर आयोजित जनदर्शन में लोग बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। उनके आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित गति से निराकरण किया जाता है।
इसी कड़ी में ग्राम सोकोडिपा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से बिजली की पहुंच दूरस्थ क्षेत्रों में भी निर्बाध रूप से जारी रहे इसके लिए कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है, इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ikkis: वो खत आया और… Maddocck की नई फिल्म का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी भारत… – भारत संपर्क| Minimalist लाइफस्टाइल क्या होती है? ये कैसे लाइफ को बेहतर बनाने में करती है…| पंजाब में स्कूली छात्रों को पढ़ाई जाएगी तेलुगू, शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों…| हिंदु कार्यक्रमों में शामिल न हों मुस्लिम कलाकार… संतों ने की मांग, DM को… – भारत संपर्क| मां के प्रेमी की हत्या… खेत में दफनाया शव, महिला के बेटे ने ही मार डाला