तिरंगा दौड़ का आयोजन कल, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,…- भारत संपर्क

0

तिरंगा दौड़ का आयोजन कल, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारी होंगे शामिल, सुबह 8 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड से शुरू होगी तिरंगा दौड़

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में तिरंगा दौड़ का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को किया जाएगा। तिरंगा दौड़ सुबह 8 बजे कोरबा शहर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर चौक से टी.पी.नगर चौक होते हुए पुनः वापस सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान में समाप्त होगी। तिरंगा दौड़ में भागीदारी हेतु जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, स्कूल, कॉलेज के छात्र/छात्राएं, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस समस्त खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ी, स्काउट गाईड, नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित हैं। खेल अधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, समस्त स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राएं, समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस. के छात्र/छात्राएं, स्काउट गाईड तथा नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य प्रातः 7 बजे तक सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान में उपस्थित होकर इस आयोजन में एकजुटता सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने आग्रह किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Junior NTR Injured: ऐड शूट के सेट पर घायल हुए तेलुगू स्टार जूनियर एनटीआर, अब… – भारत संपर्क| Poonam Pandey in Mandodari Role: कहां की रहने वाली थीं मंदोदरी, जिनका रामली… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में विकास की रफ्तार तेज, 5…- भारत संपर्क| लोहे के खलबट्टे से अपनी ही बहन की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Weight Loss Tips: डाइट में किया बस 1 बदलाव और कुछ ही हफ्ते में महिला ने घटा लिया…